फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police

विघ्न विकट सब सह कर मुस्काती हूं, मैं खाकी हूं...

Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
police
वाराणसी। दो दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद महकमे के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि इसका असर निगरानी, लॉकडाउन के पालन और पुलिस से संबंधित किसी अन्य ड्यूटी पर कतई नहीं पड़ा है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पहले के जैसे ही कर रहे हैं। इस बीच यह जरूर हुआ है कि पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों में भोजन पैकेट के वितरण और वाहनों के कागजों की चेकिंग से दूरी बना ली है। इसके साथ ही सभी एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछते हुए हिदायत बरतने की बात करते रहते हैं। खासतौर से सिगरा थाना के पुलिसकर्मी अपने साथ ही साथियों के स्वास्थ्य को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि सामान्य दिनों में भी जब सब लोग सोते हैं तो पुलिसकर्मी जागते हैं। यह तो वैश्विक आपदा का समय है। सभी पुलिसकर्मी स्वास्थ्य संबंधी एहतियात बरतते हुए बेहतर तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। जो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वह भी जल्दी ही स्वस्थ होकर पुन: अपनी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट घोषित मोहल्लों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के कारण जिले में हॉटस्पॉट घोषित मोहल्लों में 1100 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इन मोहल्लों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जा रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित मोहल्लों में तैनात पुलिसकर्मियों को आगाह किया जाता है कि वह स्वास्थ्य संबंधी सभी एहतियात बरतें और कोई लापरवाही न करें। किसी भी पुलिसकर्मी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो वह तत्काल डाक्टर से संपर्क करें। मोहल्लों की ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

लंका इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हौसला
लंका स्थित मालवीय चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम तीन सिपाही आपस में 11 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की बात को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच रविदास गेट की ओर से इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी आए तो पूछा कि क्या हुआ...? एक सिपाही ने कहा कि साहब आज फिर विभाग के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे ही चला तो आगे क्या होगा। इंस्पेक्टर ने समझाया कि चिंता न करो। जो दिक्कत आएगी उसे हम सब देख लेंगे। याद रखना, विघ्न विकट सह कर भी मैं मुस्काती हूं... वर्दी का गौरव पाती हूं... मैं खाकी हूं...। यह बातें सुन कर सिपाही अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed