सोनभद्र पुलिस ने पकड़ी हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब, कीमत 85 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोमवार देर रात पुलिस ने ट्रक से शराब की खेप पकड़ी है, जो हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
जिले के करमा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने देर रात ट्रक से भारी संख्या में अंग्रेजी शराब की शीशियां बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
शराब की बोतलों की संख्या 1175 है। शराब की कीमत करीब 85 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस शराब को सीज कर थाने ले आई।
पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने इस मामले में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि बिहार में शराब बंदी के कारण हरियाणा से सोनभद्र के रास्ते बिहार में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है, जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह से बात कर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया।