{"_id":"661abef8a05fc5245d073323","slug":"police-case-registered-against-akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-for-abusing-in-varanasi-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: अखिलेश और डिंपल को अपशब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: अखिलेश और डिंपल को अपशब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस हिरासत में आरोपी
Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:51 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर थाने की पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में जरियारी के दीपक चौहान को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ फेसबुक पर लाइव होकर अपशब्द कहने और उनकी तस्वीर के साथ अपमानजनक हरकत के मामले में चोलापुर थाने की पुलिस ने जरियारी के दीपक चौहान को हिरासत में लिया है। सपा कार्यकर्ता नीरज यादव की तहरीर के आधार पर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि दीपक चौहान ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा को सवर्ण की पार्टी बताया। चौहान समाज के लोगों को टिकट न देने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीर लगाकर सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे वायरल किया। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन