{"_id":"684ba26c099bd860f004e9cc","slug":"police-case-of-dalit-harassment-registered-against-two-professors-of-bhu-hospital-in-varanasi-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीएचयू अस्पताल के दो प्रोफेसर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा, ट्रॉमा सेंटर के वेटर ने कोर्ट में दी थी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीएचयू अस्पताल के दो प्रोफेसर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा, ट्रॉमा सेंटर के वेटर ने कोर्ट में दी थी अर्जी
Fri, 13 Jun 2025 09:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:30 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के दो प्रोफेसर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रॉमा सेंटर के पेशेंट किचेन के वेटर ने मामले को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन
BHU Hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. शशी प्रकाश मिश्रा और ईएनटी विभाग के डॉ. विशंभर सिंह के खिलाफ लंका थाने में अपमानजनक व्यवहार सहित अन्य आरोपों और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पेशेंट किचेन के वेटर कमलेश कुमार गोंड के प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश से की गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
कमलेश कुमार गोंड ने पुलिस को बताया कि वह ट्रॉमा सेंटर के पेशेंट किचेन में वेटर है। गत 24 मई को प्रो. शशी प्रकाश मिश्रा पेशेंट किचेन के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने उसे देख कर अपमानजनक तरीके से संबोधित करते हुए चाय और नाश्ता लाने को कहा। अपमानजनक व्यवहार पर उसने आपत्ति जताई तो प्रो. मिश्रा उसे जातिसूचक गाली देते हुए अमर्यादित तरीके।से पेश आए।
विज्ञापन
26 मई को प्रो. मिश्रा पेशेंट किचेन की ओर से गुजर रहे थे तो उन्होंने कुर्सी को लात मारा और उसे एक बार फिर जातिसूचक गाली दी। इसके साथ ही वहां मौजूद उसकी महिला सहकर्मी को भी उन्होंने अपशब्द कहा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी व तीन बाउंसर के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने का केस; प्रोफेसर हैं पीड़िता
इस घटना की शिकायत लंका थाने में की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने अदालत की शरण ली। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।