{"_id":"68b7c6e59d2944618a03ad95","slug":"police-case-filed-against-swami-prasad-maurya-for-commenting-on-ramcharit-manas-in-varanasi-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swami Prasad Maurya: रामचरित मानस पर टिप्पणी के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swami Prasad Maurya: रामचरित मानस पर टिप्पणी के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला
Wed, 03 Sep 2025 10:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:11 AM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी के कैंट थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामचरित मानस पर टिप्पणी और जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामचरित मानस पर टिप्पणी और जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कैंट थाने में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। अधिवक्ता अशोक कुमार के आवेदन पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
चेतगंज थाना क्षेत्र के अंधरापुल रंगिया महाल निवासी अधिवक्ता अशोक के आरोपों के अनुसार एक इंटरव्यू में पत्रकार के प्रश्न पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास ने अपनी प्रसन्नता के लिए रामचरितमानस लिखा है, यह कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं है। बल्कि इसमें जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। इस बयान से समाज की भावना आहत हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: दो साल बाद साल का पहला व अंतिम चंद्रग्रहण साढ़े तीन घंटे का, जानें- क्या करें, क्या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन