फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Case filed against pharma operator for black marketing of cough syrup in Varanasi

Varanasi News: कफ सिरप की कालाबाजारी के आरोप में फार्मा संचालक पर केस, एफएसडीए की जांच में मिली गड़बड़ी

Mon, 10 Nov 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Nov 2025 10:43 AM IST
सार

Varanasi News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में मेसर्स शिवांश फार्मा में गड़बड़ी मिली। एफएसडीए की टीम जब दुकान पर पहुंची, तो पता चला कि आठ महीने से दुकान बंद है। दुकान को किराये पर लिया गया था।  

विज्ञापन
Police Case filed against pharma operator for black marketing of cough syrup in Varanasi
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मेसर्स शिवांश फार्मा और उसके प्रोपराइटर शुभम चौरसिया निवासी रेउवा, चिरईगांव के खिलाफ चौबेपुर थाने में केस दर्ज कराया। आरोप है उसने कोडीन युक्त सिरप खरीदकर दूसरी जगह खपाया। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में सामने आया कि शिवांश फार्मा ने ओएमएचएस मेडिकेयर, हरिहपुर से ओमेरेक्स टी सिरप की 32,871 बोतलें 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2025 के बीच 18 बिलों पर खरीदी थीं। एफएसडीए की टीम जब रेउवा स्थित दुकान पर पहुंची, तो पता चला कि आठ महीने से दुकान बंद है। दुकान को शुभम ने सुरेश कुमार सोनकर से किराये पर लिया था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: पुलिसकर्मी की पत्नी और साले को नशीला पदार्थ सुंघाकर की थी लूट, ऐसे हुई पहचान; जेल भेजे गए आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने आरोपी को नोटिस जारी कर सात दिनों में स्टॉक की जानकारी मांगी। जवाब नहीं मिलने पर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। औषधि निरीक्षक जुनैद अली ने बताया कि 15 अक्तूबर को जांच की गई थी। नोटिस देकर जवाब मांगा था। विभाग की तरफ से 7 अक्तूबर को चौबेपुर थाने में तहरीर देकर मेसर्स शिवांश फार्मा और उसके प्रोपराइटर शुभम चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed