फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police booth will be built at Namo Ghat, patrolling will be done with e-vehicle

Varanasi News: नमो घाट पर बनेगा पुलिस बूथ, ई-व्हीकल से होगी गश्त

Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police booth will be built at Namo Ghat, patrolling will be done with e-vehicle
नमो घाट पर पर्यटन पुलिस का बूथ बनाया जाएगा। वहां दो ई-व्हीकल से पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। यह जानकारी सोमवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सभी स्थानों पर पुलिस बल का पर्याप्त प्रबंध और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली रवाना होने के बाद पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और एसपीजी के डीआईजी लव कुमार के साथ अन्य पुलिस अफसर सारनाथ स्थित पुरातात्विक स्थलों और संग्रहालय को देखने पहुंचे। पुलिस अफसरों ने ई-व्हीकल का ट्रायल किया और सेल्फी लेते देखे गए। पुलिस आयुक्त ने सारनाथ थाने और पर्यटन पुलिस के पास तीन ई-व्हीकल होने के बावजूद उससे गश्त न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ई-व्हीकल से गश्त जरूर करें। जो पर्यटक ई-व्हीकल चलाने के इच्छुक हों, उनका स्वागत करते हुए उन्हें चलाने भी दें। पर्यटकों से उनकी सुविधा-असुविधा के बारे में भी जरूर पूछें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed