फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Bharti Exam Candidates worried due to paper questions misprinted in varanasi

Police Bharti Exam: पेपर के सवाल मिस प्रिंट होने से परेशान रहे अभ्यर्थी, पुलिस भर्ती परीक्षा में मिली खामियां

Mon, 19 Feb 2024 07:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Feb 2024 07:46 AM IST
सार

वाराणसी में परीक्षा के दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में कई खामियां मिलीं। रविवार को जब भर्ती परीक्षा शुरू हुई तो ग्रामीण इलाकों में कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थी बहुत देर तक केवल इस बात के लिए परेशान दिखे कि पेपर के कुछ सवाल मिस्प्रिंट रहे। 

विज्ञापन
Police Bharti Exam Candidates worried due to paper questions misprinted in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन कई केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को कई केंद्रों पर खामियां देखने को मिली। जहां कुछ जगहों पर पेपर के सवाल कुछ मिस्प्रिंट रहे वही केंद्रों पर प्रवेश को लेकर भी अफरा तफरी जैसा माहौल रहा। उधर कमरे में बैठने के दौरान भी कुछ जगहों अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 131 केद्रों पर करीब डेढ़ लाख अभर्थियो को परीक्षा देना था। दो पाली में हुई परीक्षा को लेकर वाराणसी सहित आसपास के कई जिलों के अभ्यर्थी एक दिन पहले ही बनारस पहुंच गए थे। जहां प्रशासन ने दूर दराज से आने वालो के लिए विद्यालय में ठहरने की व्यवस्थाएं की थी तो कुछ अभ्यर्थियों को जानकारी के अभाव में रेलवे स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में जब भर्ती परीक्षा शुरू हुई तो ग्रामीण इलाकों में कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थी बहुत देर तक केवल इस बात को परेशान दिख रहे थे कि पेपर के कुछ सवाल मिस्प्रिंट रहे। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सवाल समझ में ना आने की वजह से उन्हें इसका जवाब देने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर पुलिस प्रशासन का दावा है कि जिले में पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ।उनका कहना है कि कहीं भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed