{"_id":"65c3644ca3a533f30105cf84","slug":"police-bharti-exam-2024-kashi-vidyapeeth-exams-postponed-for-police-recruitment-exam-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए टलीं विद्यापीठ की परीक्षाएं, 5 जिलों में नहीं होंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए टलीं विद्यापीठ की परीक्षाएं, 5 जिलों में नहीं होंगे एग्जाम
Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते काशी विद्यापीठ में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इस क्रम में वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में चल रहीं सेमेस्टर परीक्षाएं 16-17-19 फरवरी को नहीं होंगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 16-17 और 19 फरवरी को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया गया है। 16 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के परीक्षार्थी भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के साथ ही इससे जुड़े वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12 फरवरी को खत्म हो जाएगी। तृतीय सेमेस्टर में 16 फरवरी को सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक को कॅरिकुलर होनी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पंचम सेमेस्टर में 16 फरवरी को बीए समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र, बीकॉम चतुर्थ प्रश्न पत्र और 17 फरवरी को होने वाली मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, बीएससी में इंडस्टि्रयल माइक्रोबायोलॉजी और 19 फरवरी को पॉलिटिकल साइंस द्वितीय प्रश्न पत्र, बीकॉम पांचवें प्रश्न पत्र की दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक की परीक्षा भी नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 16 फरवरी को होने वाली बीबीए तृतीय सेमेस्टर की सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक होने वाली परीक्षा को कॅरिकुलर, 19 फरवरी को दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक की चौथे प्रश्न पत्र की परीक्षा को भी टाल दिया गया है। विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि जिन तीन दिन की परीक्षाएं टाली गई हैं, उसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।