#Lock down: निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोल रखे तीन लोगों सहित 69 मुचलका पाबंद
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को पुलिस ज्यादा सख्ती से पेश आई। निर्धारित समय के बाद भी भोजूबीर में दुकान खोल रखे तीन लोगों सहित जिले भर में 69 लोगों को शांतिभंग के आरोप में मुचलका पाबंद किया। इसके साथ ही 970 वाहनों का चालान कर 13 वाहन सीज किए गए।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार को कैंट, शिवपुर, लंका, सारनाथ, बड़ागांव थाने में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 26 लोगों के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज किए गए। थाना और चौकी प्रभारियों को कहा गया है कि जो कोई भी सड़क पर अनावश्यक घूमते मिले उसके खिलाफ कार्रवाई में देरी न कि जाए।