फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested three operators for running hookah bar in cafe at varanasi

Varanasi News: कैफे में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा; तीन संचालक गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Aug 2024 03:35 PM IST
सार

वाराणसी जिले के तेलियाबाग में कैफे में हुक्का बार चल रहा था। जानकारी होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीन संचालकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Police arrested three operators for running hookah bar in cafe at varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तेलियाबाग स्थित श्रीराम कटरा के द्वितीय तल पर संचालित आई लव कार्टस कैफे में अवैध हुक्का बार के संचालन की शिकायत पर शुक्रवार की शाम एसीपी चेतगंज ने चेतगंज थाने की पुलिस के साथ छापा मारा। कैफे में तंबाकू फ्लेवर का हुक्का पीते हुए आठ किशोर पाए गए। पुलिस ने कैफे बंद करा कर उसके तीन संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मौके से बरामद 10 हुक्का और तंबाकू युक्त फ्लेवर को सीज कर दिया। आठों किशोरों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें हिदायत देकर पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन


एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि उनके सीयूजी नंबर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि तेलियाबाग स्थित श्रीराम कटरा के द्वितीय तल पर एक सप्ताह पहले आई लव कार्टस कैफे शुरू हुआ है। वहां अवैध तरीके से किशोरों को तंबाकू फ्लेवर युक्त हुक्का पीने के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्रा और उनकी टीम के साथ छापा मारा गया। मौके पर आठ किशोर हुक्का पीते हुए मिले। सभी बच्चों को बाहर कर कैफे बंद करा दिया गया। कैफे के संचालक चंदुआ, छित्तूपुर के विशाल सोनकर व धुव मौर्या और आदर्श नगर महमूरगंज के विजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सभी किशोरों की की काउंसिलिंग कर उन्हें उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई जगह होता है हुक्का बार का संचालन

सिगरा, भेलूपुर, लंका सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिलीभगत से ही अवैध हुक्का बार का संचालन होता है। ज्यादातर हुक्का बार कैफे की आड़ में ही चलते हैं। कमिश्नरेट सिस्टम जबसे लागू हुआ है तो अफसरों की ज्यादा संख्या देख कर हुक्का बार संचालक अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं। हुक्का बार में जाने वाले किशोरों को मोबाइल लेकर जाने की इजाजत नहीं होती है। इसके अलावा व्यवस्था ऐसी भी रहती है कि पुलिस यदि एक रास्ते से छापा मार भी दे तो दूसरे रास्ते से किशोर निकल जाएं और सारा सामान तत्काल हटा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed