फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested smuggling of liquor in medicine bag in azamgarh

लॉकडाउन में शराब न मिलने का असर: झोले में दवा के नीचे शराब की बोतलें रखकर तस्करी, पुलिस ने दबोचा

Sat, 02 May 2020 04:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 May 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrested smuggling of liquor in medicine bag in azamgarh
शराब तस्करी - फोटो : SELF

लॉकडाउन में सरकार ने शराब की दुकानों को बंद कर दिया है। जिस कारण लोग शराब पीने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आजमगढ़ जिले में भी पुलिस ने मेडिकल स्टोर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने बाइक में दवा के नीचे शराब को छुपा रखा था।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने युवक के पास 19 शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जनप्रतिनिधि के ठेके से पीने के लिए लाई गई थी। जनप्रतिनिधि के खिलाफ में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका चौकी पुलिस में शहर के एक चर्चित मेडिकल स्कूल स्टोर से संबंधित व्यक्ति को सुबह चेकिंग के लिए रोका। बाइक की तलाशी लेने पर उसमें एक झोले में दवा के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की 19 शीशियां बरामद हुईं। बारकोड के अनुसार जांच की गई तो पता चला यह शराब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शराब के ठेके से निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठेका एक जनप्रतिनिधि से संबंधित है। शहर में पूरे दिन शराब की इस बरामदगी के बारे में चर्चाएं होती रहीं। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि शराब पीने के लिए फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक विधायक से संबंधित ठेके से लाई गई थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed