यूपी: पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के बेलावर गांव निवासी शातिर अपराधी सुल्तान की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस शनिवार की देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश सुल्तान की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची। इसकी भनक लगते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
सुल्तान फायरिंग करते हुए पास की चंद्रावती पहाड़ी की ओर भागा। पुलिस ने भी उसका पीछा किया। इस दौरान वह पुलिस पर गोलियां चलाता रहा। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, और वह वहीं पर गिर गया।
शातिर अपराधी के पास से एक तमंचा दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। घायल अपराधी को संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती किया गया है। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बेलवार गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से घटना की जानकारी होते ही सीओ जगतराम कन्नौजिया भी पहुंच गए और घटना के बाबत जानकारी ली।