{"_id":"5fbf2f01b1c65b06bd26ef37","slug":"police-arrested-nephew-accused-of-murdering-uncle-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी में चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी में चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा पुलिस के हत्थे चढ़ा
Thu, 26 Nov 2020 09:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के छोटा लालपुर निवासी शाहिद इकबाल खां उर्फ मुन्ना खां की हत्या में वांछित उसके भतीजे फरीद अहमद उर्फ जुगनू को गुरुवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जुगनू से कैंट थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वारदात में प्रयुक्त असलहा जुगनू की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर में बीती 21 नवंबर की सुबह शाहिद इकबाल खां अपने चचेरे भाई मुश्ताक खां के घर बैठा था। इसी दौरान शाहिद का चचेरा भतीजा जुगनू भी मुश्ताक के घर पहुंचा।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर शाहिद और जुगनू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। उसी दौरान शाहिद ने कमर में खोंसा हुआ असलहा निकाल कर शाहिद के सिर में गोली मार दी और घटनास्थल से भाग निकला। शाहिद की बीवी चांदबीबी की तहरीर के आधार पर जुगनू के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, जुगनू जब मुश्ताक के घर से भागा तो वारदात में प्रयुक्त असलहा रिंग रोड के किनारे स्थित एक दुकान के पीछे छुपा दिया था। कैंट थाने की पुलिस जुगनू से पूछताछ कर इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि वारदात में कोई अन्य भी तो संलिप्त नहीं था।