फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrest many girls and boys due to rave party in varanasi

बर्थडे की आड़ में अश्लील पार्टी, 33 युवक-युवतियां गिरफ्तार, पुलिस को अपत्तिजनक हालत में मिले सभी

Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrest many girls and boys due to rave party in varanasi
पार्टी करते पकड़ी गयी युवत‌ियां - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार रात एक बैंक्वेट हाल से पुलिस ने छापामारी कर वहां से 25 युवकों, सात युवतियों और एक महिला को शराब के नशे में अश्लील डांस करते गिरफ्तार किया। गुरुवार को सभी युवक और युवतियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


भेलूपुर थानांतर्गत दुर्गा कुंड स्थित एक बैंक्वेट हाल से बुधवार देर कुछ लोग बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पीकर और अश्लील डांस कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक यहां शराब पी रहे थे और युवतियां अश्लील डांस कर रही थीं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात सभी के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी युवक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवारों के बताए जाते हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौतरफा मेज पर लगी थी शराब

Police arrest many girls and boys due to rave party in varanasi
पुल‌िस ‌‌‌ग‌िरफ्त में पार्टी में पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि रात 11:30 बजे सूचना मिली थी कि बैंक्वेट हाल में कुछ युवक शराब पी रहे हैं और युवतियां नृत्य कर रही हैं। बताया गया कि ये सभी लोग बर्थडे पार्टी मना रहे हैं।

इस सूचना पर महिला पुलिस के साथ छापामारी की गई तो बैंक्वेट हाल के टॉप फ्लोर पर युवक चौतरफा मेज लगाकर शराब पीते हुए मिले और युवतियां संगीत की धुन पर अश्लील नृत्य कर रही थीं।

सभी 33 लोगों को थाने लाया गया। पूछताछ कर उनके नाम और पते की तस्दीक की गई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है। पुलिस बैंक्वेट हाल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

उधर, बैंक्वेट हाल से युवक और युवतियों को गिरफ्तार करने की सूचना के बाद कुछ सफेदपोश और रसूखदार लोग उन्हें छुड़ाने के लिए पैरवी में लग गए। भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में बीते महीनों में छापामारी कर होटल से युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed