फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrest a person who threaten officers

फर्जी विधायक बन अधिकारियों को गालियां और धमकी देने वाला गिरफ्तार

Fri, 25 May 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 25 May 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
police arrest a person who threaten officers
मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशकर पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
कभी जिला जज तो कभी विधायक तो कभी प्रमुख सचिव बनकर पुलिस सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को फोन कर धमकाने व गालियां देने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। गुरुवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो सीयूजी पर कॉल कर धमकी देने के मुख़्य आरोपी बलिया जेल में निरुद्घ है। पकड़ा गया आरोपी मुख्य आरोपी का सहयोगी है। मऊ जिले के कोपागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके द्विवेदी को 20 और 21 मई को  जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के नाम पर और बिहार के सहरसा जिला जज और सचिवालय से तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर जान से मारने तथा पूरे परिवार को क्षति पहुंचाने की धमकी दी गई थी।  
विज्ञापन

 

फोन करने वाले ने पुलिस पर कोपागंज थाना क्षेत्र के ही भरथिया कादीपुर में उपजे जमीन विवाद को निपटाने के लिए फोन किया था। इस पर कोपागंज थाना प्रभारी ने  रिपोर्ट  दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही उस फोन कॉल के बारे में जानकारी जुटाने जुट गई। रिकार्ड खंगालने के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी चंदन कन्नौजिया उर्फ चांदनी पुत्र गुलाब धोबी है जो बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के गोठौली गांव का है। 


पुलिस ने बताया कि जेल में निरुद्घ चंदन कन्नौजिया उर्फ चांदनी जेल से ही कभी जिला जज तो कभी विधायक तो कभी सचिवालय से सचिव बनकर पुलिस सहित विभाग के अन्य अधिकारियों को फोन कर धमकाने के साथ ही गालियां भी देता था। उसके विरुद्घ गाजीपुर, बलिया और मऊ जिले में धोखाधड़ी और अधिकारियों को धमकाने के कई मामले दर्ज हैं।

जेल में मोबाइल का प्रयोग प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह

police arrest a person who threaten officers
उसके सहयोगी के रूप में कोपागंज थाने के भरथिया कादीपुर गांव का रमेश चौहान पुत्र बेचन चौहान शामिल है। खुलासे के बाद पुलिस ने रमेश चौहान को बुधवार की रात उसके घर से दबोचा। उसके पास से  पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया।

मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में एक आरोपी को दबोचा गया है। जांच चल रही है। जैसे-जैसे तथ्य मिलते जाएंगे कार्रवाई आगे बढ़ती रहेगी।

 बलिया जिला जेल में धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधिक मामलों में निरुद्व चंदन कन्नौजिया द्वारा कभी विधायक तो कभी जज तो कभी सचिव आदि बन कर धड़ल्ले से फोन करने का मामला उजागर होने पर प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया। सख्ती के बाद जेल में  मोबाइल और सिम कैसे पहुुंच रहा । जबकि सिम बिना आधार कार्ड से लिंक कराए चालू नही हो सकते । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed