{"_id":"59df390f4f1c1b60678b5594","slug":"police-arrest-a-person-who-post-objectionable-photo-of-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को जेल
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर/सोनभद्र
Updated Thu, 12 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाटसअप पर अपलोड करने वाले मिर्जापुर जिले के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक प्रभारी तरुण राय समेत आधा दर्जन सदस्यों ने मिर्जापुर के कछवां थाने में एक व्हाट्सअप ग्रुप में मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट किए जाने की शिकायत की थी।
तहरीर में कहा था कि पोस्ट बबलू राइन की है जो कछवां के पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर हैं। पुलिस ने बबूल राइन व ग्रुप एडमिन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार सुबह बबलू राइन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इधर, फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर सोनभद्र कोतवाली पुलिस ने बिल्ली मारकुंडी निवासी सुधीर यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सिटी क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी उपेंद्र देव पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली निवासी सुधीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि सुधीर ने फेसबुक प्रोफाइल में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।