फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   polical

दधीचि और कर्ण की तरह कार्य करें संस्था: डिप्टी सीएम

Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
polical
वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंगदान करने वाले दधीचि और कर्ण की तरह संस्था काम करे। जिस प्रकार पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल जरूरी है, उसी प्रकार कोई भी अभियान तभी सफल होता है जब उसे अंजाम तक पहुंचाया जाए। तुलसीदास ने 75 साल की आयु में रामचरित मानस की रचना की थी। इसके बाद वे 135 साल तक जीवित रहे। उन्हीं की भांति संकल्प लेकर अभियान को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

रविवार को डिप्टी सीएम ने कैंटोमेंट स्थित होटल में रोटरी क्लब के ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान की शुरुआत की। पौधरोपण और जल संरक्षण आधारित अभियान के तहत तुलसी का पौधा और बोतल बंद गंगोत्री का जल सदस्यों को दिया गया। भारत में रोटरी के पदार्पण के सौ साल और वाराणसी में 75 साल पूरे होने पर अभियान के लोगो का अनावरण किया। रोटरी क्लब के कौस्तुभ वर्ष का भी लोगो लांच हुआ। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने काफी टेबल बुक आफ बनारस का लोगो, रामनगर की रामलीला का लोगो भी लांच किया।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष डा. अजीत सैगल ने वर्तमान सत्र के अध्यक्ष चंद्रशेखर कपूर, सचिव मनीष खत्री को पदग्रहण कराया। इस दौरान सभी ने घरों, कार्यालय और मंदिरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराने का संकल्प लिया। सोच विचार पत्रिका के डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र, नरेंद्र नाथ मिश्र ने डिप्टी सीएम को पत्रिका दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, हर्षपाल कपूर, हरिमोहन शाह, गुलशन कपूर, संदीप पड्या आदि शािमल रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed