फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO sent information Varanasi will get gift of projects by PM narendra Modi in June preparations for grand program

पीएमओ ने भेजी सूचना: जून में पीएम मोदी के हाथों वाराणसी को मिलेगी बड़ी सौगात, भव्य कार्यक्रम की तैयारी

Mon, 14 Mar 2022 10:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 10:46 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा कराने का प्रयास शुरू किया गया है। पीएमओ ने प्रशासन को जून महीने में प्रधानमंत्री  के काशी आगमन और भव्य समारोह में शिलान्यास और लोकार्पण की सूचना भेजी है।

विज्ञापन
PMO sent information Varanasi will get gift of projects by PM narendra Modi in June  preparations for grand program
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के साथ ही वाराणसी की विकास परियोजनाओं को भी गति मिलने लगी है। जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ ही वाराणसी को परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने वाराणसी में मई तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब की है और साथ ही शिलान्यास वाली संभावित परियोजनाओं की भी जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


पीएमओ ने प्रशासन को जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन और भव्य समारोह में शिलान्यास व लोकार्पण की सूचना भेजी है। पीएमओ से मिले संकेत के बाद प्रशासन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग में जुट गया है और मई में पूरी होने वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


ज्यादातर परियोजनाएं मई तक पूरी होने की उम्मीद
विधानसभा चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते वाराणसी की निर्माणाधीन परियोजनाओं की गति धीमी हो गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद अब उन परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा कराने का प्रयास शुरू किया गया है। ऐसे में ज्यादातर परियोजनाएं मई तक पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिसंबर को पीएम ने दी थी दो हजार करोड़ रुपये की सौगात

ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट मांगी है और जून में पीएम मोदी के काशी दौरे की सूचना भी भेजी है।  यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 दिसंबर 2021 को वाराणसी आगमन के दौरान करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया था।

इसके करीब 15 दिन बाद अधिसूचना के चलते निर्माणाधीन परियोजनाएं प्रशासन के फोकस में नहीं रह पाई थीं। अब तीन महीने में फुलवरिया फोरलेन, दशाश्वमेध प्लाजा, काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा चरण, कज्जाकपुरा आरओबी, खिड़किया घाट का दूसरा चरण सहित अन्य परियोजनाओं को पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के साथ ही उनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। परियोजनाओं की समयसीमा भी निर्धारित की जा रही है। शासन से निर्देश के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी। 
 

इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

PMO sent information Varanasi will get gift of projects by PM narendra Modi in June  preparations for grand program
लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

- फुलवरिया फोरलेन : लहरतारा से शिवपुर
- दशाश्वमेध घाट पर टूरिस्ट प्लाजा
- काशी विश्वनाथ धाम में गंगा व्यूइंग गैलरी सहित दूसरे चरण का पूरा काम
- कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज
- खिड़किया घाट का दूसरे चरण का काम
- करखियांव में पैकहाउस और एक्सपोर्ट सेंटर

इन परियोजनाओं के शिलान्यास की उम्मीद
- गंगा पार रेती पर 26 सौ करौड़ की रिवर फ्रंट योजना
- 440 करोड़ रुपये की लागत से शहर में रोपवे परियोजना
- 250 करोड़ की लागत से एकीकृत कमिश्नरी कार्यालय
- पिंडरा में फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed