फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will interact with Olympic going players, Lalit of Banaras, Shivpal of Chandauli will also talk

अाज प्रधानमंत्री करेंगे ओलंपिक खेलने जाने वाले खिलाड़ियों से संवाद, बनारस के ललित अौर चंदौली के शिवपाल से भी होगी बात  

Tue, 13 Jul 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले देशभर के खिलाड़ियों से बात कर हौसला बढ़ाएंगे। पीएम मंगलवार को शाम पांच बजे वर्चुअल संवाद करेंगे।

विज्ञापन
PM will interact with Olympic going players, Lalit of Banaras, Shivpal of Chandauli will also talk
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले देशभर के खिलाड़ियों से बात कर हौसला बढ़ाएंगे। पीएम मंगलवार को शाम पांच बजे वर्चुअल संवाद करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर वेबसाइट pmevents.ncog.gov.in पर जाकर खिलाड़ी इस आयोजन से जुड़ सकते हैं। जिसपर कोई भी खिलाड़ी और प्रशिक्षक पंजीकरण कराकर पीएम और टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित खिलाड़ियों की बात सुन सकेंगे। 

विज्ञापन


ललित के पिता से बात करेंगे प्रधानमंत्री 
बनारस के ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय से भी पीएम बात करेंगे। बंगलूरू में ओलंपिक की तैयारी कर रहे ललित ने फोन पर बताया कि पूरी टीम के साथ प्रधानमंत्री मंगलवार को बात करेंगे। टीम के सभी खिलाड़ियों के परिजनों से भी बात होगी। इसके लिए मैंने पिता का फोन नंबर साझा किया है। इसके पहले मन की बात में पीएम ने चंदौली के भालाफेंक प्रतियोगिता के खिलाड़ी शिवपाल सिंह की सराहना की थी। 
विज्ञापन


शहर में कई जहग बने सेल्फी प्वाइंट
टोक्यो ओलंपिक 2020 के चीयर्स, खिलाड़ियों के उत्साह और प्रोत्साहन के लिए में शहर में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए है। जिसमें सिगरा स्टेडियम, बरेका, बीएचयू और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य  हैं। इसके अलावा शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी ओलंपिक खिलाड़ियों का चरित्र चित्रण कर ओलंपिक महोत्सव का माहौल तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत को लेकर उत्साहित हैं चंदौली के शिवपाल

PM will interact with Olympic going players, Lalit of Banaras, Shivpal of Chandauli will also talk
चंदौली के खिलाड़ी शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित चंदौली के लाल शिवपाल सिंह से मंगलवार की शाम पांच बजे पीएम मोदी ऑनलाइन बात करेंगे। वायुसेना के जवान और जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी शिवपाल सिंह(25) ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा कि महादेव की कृपा से यह पल आया है जब मैं प्रधानमंत्री जी से बात करूंगा।

बताया कि सोमवार को ही उन्हें मीटिंग की आईडी और पासवर्ड मिल चुका है। शिवपाल अपनी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। शिवपाल सिंह जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ के निवासी हैं। 10 मार्च 2020 को दक्षिण अफ्रीका में क्वालीफाई के लिए नियत 85 मीटर के सापेक्ष 85.47 मीटर भाला फेंक कर शिवपाल ने प्रथम स्थान हासिल कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट फाइनल किया। शिवपाल सिंह अभी पटियाला स्थित ट्रेनिंग सेंटर में पिछले एक सालों से प्रशिक्षणरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed