फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm

जंगमबाड़ी मठ में पूजन के बाद पं. दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम

Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
pm
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को काशी में पहले जंगमबाड़ी मठ में पूजन करेंगे। इसके बाद वे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन जाएंगे और यहां प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करके प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी का 16 फरवरी का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार पीएम करीब पांच घंटे तक अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे जंगमबाड़ी मठ जाएंगे और वहां वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे। यहां धार्मिक पुस्तक सिद्धांत शिवमणि आठवीं शताब्दी की वेद पर आधारित पुस्तक संस्कृत पुस्तक का 16 भाषाओं में किए अनुवाद का लोकार्पण करेंगे। सिद्धांत शिवमणि के मोबाइल एप को भी पीएम मोदी लांच करेंगे। यहां पीएम बीएचयू हेलीपैड से पड़ाव हेलीपैड पहुंचेंगे और पं. दीनदयाल स्मृति उपवन का निरीक्षण कर 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जनसभा संबोधित कर काशीवासियों को एक हजार नौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में आयोजित काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे लौटेंगे।
विज्ञापन

------------------------
कमिश्नर ने किया पड़ाव का निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बुधवार को पड़ाव स्थित दीनदयाल स्मृति उपवन का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 फरवरी तक पहले चरण के काम को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए मंच और हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भाजपा ने तय की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री वाराणसी आगमन पर स्वागत व जनसभा की सफलता के लिए विधान सभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने बताया कि दक्षिणी विधानसभा का आलोक श्रीवास्तव, उत्तरी विधानसभा का जगदीश त्रिपाठी तथा कैंट विधानसभा का अभिषेक मिश्रा प्रभार दिया गया है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि रोहनिया विधानसभा का अरविंद प्रधान, सेवापुरी का प्रभात सिंह, शिवपुर का दिनेश मोर्य, पिंडरा का जेपी दुबे एवं अजगरा विधान सभा का अखंड सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed