{"_id":"5fdbab608ebc3e3d91333f20","slug":"pm-send-letter-to-the-new-married-couple-of-varanasi-wishes-for-new-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नवदंपती को मिली पीएम की पाती, नवजीवन की दी शुभकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नवदंपती को मिली पीएम की पाती, नवजीवन की दी शुभकामना
Fri, 18 Dec 2020 12:32 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री जनता के दिलों में बसते हैं। काशी के एक समान्य परिवार ने जब पीएम को अपनी खुशियों में शामिल होने का निमंत्रण दिया तो उन्होंने भी उसे दिल से स्वीकार किया। निमंत्रण मिलने के बाद जब पीएम नहीं आ सके तो पत्र भेजकर वर-वधु को शुभाशीष दिया।
विज्ञापन
लहरतारा क्षेत्र के रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट के बड़े पुत्र अभिषेक गुप्ता की छह दिसंबर को शादी थी। गुप्ता परिवार ने पीएम को शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। शादी में जब प्रधानमंत्री नहीं आ सके तो उन्होंने बधाई पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश पाते ही पूरा परिवार उत्साह से भर उठा।
विज्ञापन
बताते चलें कि चंदौली के बबुरी क्षेत्र के मूल निवासी और पेशे से अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र अभिषेक बीएचयू के संगीत विभाग के छात्र हैं। उनका विवाह गाजीपुर की शालिनी गुप्ता के साथ हुआ है। पीएम का संदेश मिलने के बाद वर-वधु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर पूरे देश की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
इतनी व्यस्तताओं के बीच उनका आ पाना संभव नहीं हुआ होगा। अपने कीमती समय में से उन्होंने समय निकालकर हमारा आमंत्रण स्वीकार किया और अपना आशीर्वाद दिया। इसके लिए हम और हमारा परिवार हृदय से प्रधानमंत्री का आभारी है।