फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi will gift four oxygen plants to varanasi On first day of Navratri 2021 health department started preparations

वाराणसी: नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी देंगे चार ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

Thu, 30 Sep 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हुई, उसे दूर करने के लिए वाराणसी के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर प्लांट लगवाए जा रहे हैं। कुछ सीएसआर फंड तो कई जगहों पर पीएम केयर्स फंड से प्लांट लगवाया गया है।

विज्ञापन
PM narendra Modi will gift four oxygen plants to varanasi On  first day of Navratri 2021  health department started preparations
बीएचयू अस्पताल लगा प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देख वाराणसी समेत देश के विभिन्न अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र के पहले दिन सात अक्तूबर को करेंगे। मुख्य आयोजन ऋषिकेश में होगा जबकि स्थानीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से लोग जुड़ेंगे। उद्घाटन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है, ताकि कार्यक्रम में कोई समस्या न आए।

विज्ञापन


जिस तरह से दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हुई, उसे दूर करने के लिए सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर प्लांट लगवाए जा रहे हैं। कुछ सीएसआर फंड तो कई जगहों पर पीएम केयर्स फंड से प्लांट लगवाया गया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगा ऑक्सीजन प्लांट
जिले में बीएचयू अस्पताल में एक प्लांट तो बाल रोग विभाग के पास लग गया है जबकि एमएस ऑफिस के पास भी दूसरा लगाने पर काम चल रहा है। ट्रॉमा सेंटर में भी एक प्लांट पीएम केयर्स फंड से ही लगा है। बीएचयू में एक और प्लांट लगाया जाना है, जिसके लिए जगह के चयन सहित अन्य तैयारी चल रही है। जिला महिला अस्पताल में भी एक प्लांट लगकर तैयार हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः संपूर्णानंद विवि में हिंदू धर्म का अध्ययन करेंगे छात्र, महाभारत-रामायण पाठ्यक्रम में शामिल, पुनर्जन्म और मोक्ष का भी पाठ पढ़ेंगे छात्र

अपर निदेशक सह सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि पीएम सात अक्तूबर को पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन जगहों पर प्लांट लगकर तैयार है, वहां उद्घाटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय से पूरी करा ली जाएंगी। 

राज्यमंत्री ने ली जानकारी

PM narendra Modi will gift four oxygen plants to varanasi On  first day of Navratri 2021  health department started preparations
कबीरचौरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में लगे ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उसे क्रियाशील किया। अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव से प्लांट के कामकाज, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह से मरीजों की सुविधाओं की सौगात दी जा रही है, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस दौरान डॉ. वीबी सिंह, एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, प्लांट की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed