फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm narendra modi

पीएम से संवाद के लिए भाजपा ने जारी किया एप

Mon, 21 Oct 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिये सीधा संवाद करेंगे। पांचों विधानसभा में एक ही समय मे आयोजित संवाद की व्यवस्था के लिए गुलाब बाग क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को विधान सभा स्तर पर दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री 24 को शाम 4.30 बजे सीधा संवाद करेंगे। काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि कार्यकर्ता कैंप लगाकर लोगों को नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि एप पर क्लिक करने के बाद एक फार्म आएगा, उस पर संवाद में भाग लेने वाले को अपना नाम, मोबाइल नंबर ,विधानसभा के साथ ही अपने सवाल का उल्लेख करना होगा। कार्यकर्ताओं को लोकसभा व राज्य की दो-दो मुख्य समस्याओं के साथ ही केंद्र की योजनाओं में से किन दो योजनाओं से वाराणसी लोकसभा के लोग ज्यादा लाभान्वित हुए है उसका भी उल्लेख करना होगा। इसके बाद फार्म को ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन

अशोक तिवारी बने लोकसभा प्रभारी
पीएम के संवाद की व्यवस्था के लिए वाराणसी लोकसभा के कार्यक्रम की जिम्मेदारी काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी और उपाध्यक्ष विद्या सागर राय को सौंपी गई है। रोहनिया विधानसभा में प्रभात सिंह, सेवापुरी में रमेश सिंह को, दक्षिणी में डॉ आलोक श्रीवास्तव, उत्तरी विधानसभा में जगदीश त्रिपाठी, कैन्ट विधानसभा में रामगोपाल वर्मा संयोजक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed