फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi targeted congress in ghazipur

गाजीपुर में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस ने कर्जमाफी की आड़ में किसानों को छला

Sun, 30 Dec 2018 11:31 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Sun, 30 Dec 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi targeted congress in ghazipur
गाजीपुर में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शनिवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा को चुनावी छल बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कर्जमाफी के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वहां के किसान खाद के लिए लाइन लगाने के बावजूद लाठियां खा रहे हैं, जबकि चोर दरवाजे से कर्नाटक में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने लाखों किसानों का कर्ज माफ करने के दावे के बावजूद केवल 800 किसानों का कर्ज माफ किया।
विज्ञापन


इसी तरह 2009 में कर्जमाफी का वादा करने वाली केंद्र की कांग्रेस सरकार ने भी छह लाख करोड़ के कर्ज में से सिर्फ 60 हजार करोड़ का ही ऋण माफ किया था। प्रधानमंत्री जिले के आरटीआई मैदान में राजभर समुदाय के तत्कालीन महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट और गाजीपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस लालीपॉप देने वाली और झूठ बोलने वाली पार्टी है। इस बेईमानी से सावधान रहें। भाजपा तात्कालिक राजनीतिक फायदे के लिए कोई काम नहीं करती है। हम वोट बटोरने के लिए फैसले नहीं लेते। साढ़े चार साल में केंद्र और डेढ़ साल में प्रदेश सरकार ने फीता काटने की संस्कृति को बदल दिया है।

चोरों की रातों की नींद उड़ गई

PM narendra modi targeted congress in ghazipur
पीएम मोदी ने दी सौगात - फोटो : amar ujala
हम समस्या के स्थायी समाधान के लिए दयालुता और संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं। कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को अगर 11 साल पहले मान लिया होता तो अब तक देश भर के किसान कर्जदार ही नहीं रह जाते।

भाजपा ने इस दिशा में पहल कर 22 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागत से डेढ़ गुना कर दिया है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने की कोशिश पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि आपके चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ गई है। 2019 में भी इस चौकीदार को प्रेम और आशीर्वाद दीजिए, एक दिन चोरों को उनकी असली जगह पहुंचा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed