{"_id":"5b4a26cb4f1c1b3f748b4b34","slug":"pm-narendra-modi-saw-beauty-of-kashi-in-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने रात में सवा घंटे किया शहर का भ्रमण, देखी बदलती हुई काशी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने रात में सवा घंटे किया शहर का भ्रमण, देखी बदलती हुई काशी की तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू से निकलते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात को काशी की बदलती तस्वीर देखने निकले।
पीएम मोदी करीब सवा दस बजे डीरेका से शहर के लिए निकले। सतरंगी रोशनी में नहाई काशी को देखने के क्रम में सबसे पहले पीएम बीएचयू के सिंह द्वार पहुंचे थे।
पीएम ने लाइटिंग से सजे बीएचयू के सिंह द्वार की खूबसूरती को देखा। इसके बाद पीएम बीएचयू परिसर में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए।
पीएम के पहुंचने से पहले पुलिस ने वहां का पूरा क्षेत्र खाली करा दिया गया था। बीएचयू से निकलने के बाद पीएम का काफिला विश्वनाथ मंदिर छत्ताद्वार पर बाबा का नमन करते हुए आगे निकला।

दूरदर्शन केंद्र गए पीएम
बनारस के लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
फिर पीएम नदेसर स्थित दूरदर्शन केंद्र गए। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी थे। पीएम के पहुंचने से पहले पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी थी।
दूरदर्शन केंद्र जाने के बाद पीएम का काफिला कैंट रेलवे स्टेशन की ओर निकला। यहां पहुंचकर पीएम ने लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस डीरेका पहुंच गए।
बता दें कि पीएम मोदी आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बाद शाम को बनारस पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने राजतालाब में जनसभा को संबोधित किया।
फिर डीरेका में मेरी काशी’ पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद थे।