फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm Narendra modi said G20 successful due to Baba blessings I want Kashi to make the world famous

बाबा के आशीर्वाद से जी-20 सफल: पीएम मोदी बोले- चाहता हूं काशी का डंका दुनिया में बजे, मेरा सपना हो रहा साकार

Sat, 23 Sep 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

PM Modi Varanasi: वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी ने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, तो मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वो सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है।

विज्ञापन
Pm Narendra modi said G20 successful due to Baba blessings I want Kashi to make the world famous
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास और संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करने के साथ ही काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बनारस के लोगों के प्रयास से आने वाले वर्षों में ये सांस्कृतिक महोत्सव अपने आप में काशी की एक अलग पहचान बनने वाला है। देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए काशी आकर्षण का एक नया केंद्र बनेगा। पीएम मोदी ने कहा अब यहां काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता और काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं चाहता हूं मेरी काशी का दुनिया में डंका बजे।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि काशी के बारे में सबसे ज्यादा काशी के ही लोग जानते हैं और यहां का हर व्यक्ति हर परिवार को सच्चे अर्थ में काशी का ब्रांड एंबेसडर है। काशी और संस्कृति एक ही ऊर्जा के दो नाम हैं। काशी को तो देश की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, यहां की गली-गली में गीत गूंजते हैं। ये स्वाभाविक भी है, क्योंकि ये नटराज की अपनी नगरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया शिलान्यास; बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव की झलक, तस्वीरों में देखें

पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के जरिए भारत ने पूरी दुनिया में अपना झंडा गाड़ा है लेकिन उसमें काशी की सेवा विशेष है। जी 20 के लिए जो-जो मेहमान काशी आए वे इसे अपनी यादों में साथ लेकर गए हैं। मैं मानता हूं कि जी-20 की सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुई है। बाबा की कृपा से काशी अब विकास के अभूतपूर्व आयाम गढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था, तो मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वो सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है।

सात वार नौ त्यौहारों वाली मेरी काशी

Pm Narendra modi said G20 successful due to Baba blessings I want Kashi to make the world famous
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ही मैंने बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया है। आज मुझे यहां उत्तर प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों के लोकार्पण का भी अवसर मिला है। मैं इन सभी उपलब्धियों के लिए काशीवासियों व उत्तर प्रदेश के लोगों और श्रमिकों को बधाई देता हूं। पीएम ने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि इस महोत्सव से पता चला कि मेरी काशी और आसपास के जिले में कितनी प्रतिभा है। आने वाले दिनों में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव एक ऊंचाई पर पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी और संस्कृति को अलग कह रही नहीं सकते। काशी की गली-गली में संगीत है। कई घराने हैं। संगीत की समृद्ध विरासत है। पीएम मोदी ने सात वार नौ त्यौहारों वाली काशी रामलीला, नागनत्थैया मेला, देवदीपावली और संकट मोचन संगीत समारोह का जिक्र कर संगीत की बखान किया। कहा कि काशी में तबला है तो सितार भी है। शहनाई है तो मृदंग और वीणा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed