फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm narendra modi is in most trusted leaders in world

विश्व के टॉप-10 भरोसेमंद नेताओं में पीएम मोदी भी शामिल, जानिए कितने नंबर पर

Fri, 14 Jul 2017 06:05 PM IST
amarujala.com, written by उत्पल कांत
amarujala.com, written by उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi is in most trusted leaders in world
pm modi
वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व भर के सबसे भरोसेमंद नेता में तीसरे स्थान पर हैं। भारत की 73 फीसदी जनता पीएम मोदी और राजग सरकार पर भरोसा करती है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कोऑपरेशन ऐंड डेवलपमेंट (OECD) की 'गवर्नमेंट ऐट अ ग्लांस' ने यह रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के ताजा संस्करण के मुताबिक विभिन्न देशों में सरकार के प्रति भरोसा काफी अलग-अलग है। ओईसीडी की सूची में पहले स्थान पर स्विट्ज़रलैंड की सरकार है जहां  80 फीसदी देश की जनता भरोसा करती है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की  सरकार है जिसपर 79 फीसदी जनता भरोसा करती है। ओईसीडी ने यह सर्वे देश की मजबूत आर्थिक विकास, सरकार के फैसलों और टैक्स जैसी अहम व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने को लेकर जनता की भरोसा के आधार पर किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी के मुताबिक सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को मापने का आम तरीका यही है कि लोग उसे कितना स्थिर और विश्वसनीय मानते हैं। ओईसीडी का यह सर्वे देश के 1000 लोगों पर आधारित है।


 रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप पर 30 फीसदी जनता भरोसा करती है तो वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर 41 फीसदी जनता भरोसा करती है।
भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही दक्षिण कोरिया की सरकार पर देश की 25 फीसदी जनता भरोसा करती है। इस सर्वे में पाकिस्तान का कहीं जिक्र तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed