फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi flags off Kashi Mahakal Express in chandauli

पीएम मोदी ने महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, तीन ज्योतिर्लिंगों को जोड़ेगी ट्रेन

Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi flags off Kashi Mahakal Express in chandauli
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने इसस पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पं. दीनदयाल जी की आत्मा हमें हमेशा प्रेरणा देती रहती है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया था। यानि जो समाज की आखिरी पंक्ति में हैं, उसका उदय। 21वीं सदी का भारत, इसी विचार से प्रेरणा लेते हुए अंत्योदय के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

 



आज इस क्षेत्र, दीनदयाल जी की स्मृति स्थली का जुड़ना, अपने नाम पड़ाव की सार्थकता को और सशक्त कर रहा है। ऐसा पड़ाव जहां, सेवा, त्याग, विराग और लोकहित सभी एक साथ जुड़कर एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होंगे।

काशी विश्वनाथ धाम में तमाम कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। बहुत ही जल्दी से बाबा का दिव्य प्रांगण एक आकर्षक और भव्य रूप हम सभी के सामने आएगा। इसी तरह अयोध्या में भी श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है आज काशी आने वाला हर श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर यहां से जाता है। कुछ दिन पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति भी यहां आए थे, तो यहां के अद्भुत वातावरण, दिव्य अनुभूति से बहुत मंत्रमुग्ध थे। सोशल मीडिया में उन्होंने काशी के साथियों की बहुत प्रशंसा की है।

आज जब भारत में जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात हो रही है तो पर्यटन उसका अहम हिस्सा है। भारत के पास हैरिटेज टूरिज्म की बहुत बड़ी ताकत है। काशी समेत आस्था से जुड़े तमाम स्थानों को नई तकनीक का उपयोग करके विकसित किया जा रहा है

ट्रेन कैंट स्टेशन से मंगलवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे और रविवार को अपराह्न 3.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे उज्जैन महाकालेश्वर और 9.40 बजे इंदौर ओंकारेश्वर पहुंचेगी। अतिरिक्त टिकट निरस्त कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा। यात्रियों को दस लाख रुपये का ट्रैवेल इंश्योरेंस और लगेज पार्सल की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed