फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi Birthday Special worship in Kashi Vishwanath temple two quintal laddus prasad

PM Modi Birthday: काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-पाठ, बाबा को चढ़ाया गया दो क्विंटल लड्डू

Sat, 17 Sep 2022 04:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 04:27 PM IST
सार

भारत के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthday Special worship in Kashi Vishwanath temple two quintal laddus prasad
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज वाराणसी में विविध कार्यक्रम में आयोजिए हुए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-पाठ कर  प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। मंदिर परिसर में लघु रूद्र पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 21 वैदिक ब्राह्मणों ने मंदिर के अर्चक टेक नारायण उपाध्याय के आचार्यत्व में रुद्री पाठ किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद बाबा का षोडशोपचार पूजन कर जलाभिषेक किया गया। जन्मदिन के अवसर पर दो क्विंटल लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन पर 72 बटुकों को अंग वस्त्र प्रसाद देकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद मुमुक्षु भवन में रह रहे वृद्धजनों को भी दैनिक उपयोग की चीजें उपहार स्वरूप भेंट की गई और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व महापौर ने कार्मिकों के साथ किया दर्शन-पूजन

PM Narendra Modi Birthday Special worship in Kashi Vishwanath temple two quintal laddus prasad
दिल्ली के पूर्व महापौर ने मोचियों के साथ किया दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पूर्व महापौर सुरेंद्र अग्रवाल ने पीएम के जन्मदिन पर शनिवार को 40 कार्मिकों के दल के साथ काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। सभी को अंगवस्त्र भेट किया गया। सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। कामना किया कि मेरी उम्र भी उन्हें लगे और भारत विश्वगुरु बने। मेरा देश सोने की चिड़िया है।

उन्होंने साथ आए कार्मिकों के बारे में कहा कि दिल्ली में सड़कों पर बैठकर लोगों के जूते-चप्पल को चमकाने वाले इन लोगों का जीवन आज तक नहीं चमक सका। एक कार्मिक ऐसा जो एमए पास है, लेकिन उसे कहीं नौकरी तक नहीं मिली। दिन भर धूप में बैठकर काम करते हैं और दो से ढाई सौ तक ही कमा पाते हैं। यह सोचने का विषय है कि इनका परिवार कैसे चलता होगा। इनकी सेवा की भावना मन में आई तो इन्हें हवाई जहाज की यात्रा कराने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed