फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi asked Swami Adgadananda condition Swami ji is admitted in Varanasi after Corona infection

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा स्वामी अड़गड़ानंद का हाल, कहा-खुद को संभालें, मैं भी डॉक्टरों से करता हूं बात

Sat, 05 Sep 2020 05:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi asked Swami Adgadananda condition Swami ji is admitted in Varanasi after Corona infection
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हालचाल लिया। शुक्रवार को पीएम ने फोन कर स्वामी अड़गड़ानंद से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का फोन परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य आशीष के पास आया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पूछा, स्वामी जी आप कैसे हैं। आपका आक्सीजन लेवल कितना है। इलाज कैसा चल रहा है। स्वामी जी ने बताया कि स्वास्थ्य बेहतर है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेरा हालचाल ले रहे हैं। इस पर पीएम ने कहा कि हम आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने पीएम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप देश के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



 

स्वामी अड़गड़ानंद की जांच करने पहुंची बीएचयू के डॉक्टरों की टीम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद देर शाम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ बीएचयू के डॉक्टरों की टीम एपेक्स अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने स्वामी अड़गड़ानंद के स्वास्थ्य की जांच की। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामी अड़गड़ानंद से बातचीत के दौरान कहा था कि वह डॉक्टरों से कहेंगे कि वह आपका खास ध्यान रखें। पीएम के बातचीत के कुछ ही घंटों पर जिलाधिकारी बीएचयू के डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे। स्वामी जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अब बीएचयू के डॉक्टरों की टीम नियमित निगरानी करेगी।



बता दें कि बुधवार को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को अस्वस्थ होने के कारण एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका एंटीजन टेस्ट निगेटिव आया था लेकिन बृहस्पतिवार को हुई उनकी जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। जिलाधिकारी ने भी स्वामी अड़गड़ानंद का हालचाल लिया था।

अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर की मंगलकामना 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी केे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि परमहंस पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed