फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra modi arrived varanasi today live updates

दिव्य काशी का स्वरूप अब और भव्य होता जा रहा हैः पीएम मोदी

Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi arrived varanasi today live updates
पीएम मोदी - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पूर्वांचल के दौरे के पहले चरण में गाजीपुर पहुंचे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने गाजीपुर में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने के बाद राजभर समाज की सभा को संबोधित किया। वहीं गाजीपुर मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करते समय राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में गाजीपुर के सांसद व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के काम को गिनाया तो वहीं विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

गाजीपुर में सभा के करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित हेलीपैड पर लैंड किया। यहां से पीएम चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र के लिए निकले। जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन करना है। इसके बाद पीएम बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर प्रस्थान जाएंगे, जहां वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सड़क मार्ग से पहुंचे पीएम
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहूंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर भुल्लनपुर स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र पहुंचे। जहां पर प्रधानमंत्री ने केंद्र का किया। 
 
विज्ञापन

वैज्ञानिकों से की बातचीत
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने तीन लैब में जाकर अनुसंधान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों से बातचीत की। 

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन 
अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करने के बाद पीएम दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। यहां वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल के लगभग दो हजार हस्तशिल्पियों और उद्यमियों से संवाद करेंगे। इसी दौरान पीएम मोदी दो हजार करोड़ रुपये ऋण के चेक भी वितरित करेंगे।

भोजपुरी में बोले पीएम
बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में पीएम मोदी ने कुंभ के टेबल कॉफी बुक और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के कैटलॉग का विमोचन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भोजपुरी में संबोधन शुरू करते हुए कहा कि सबन का नमस्कार करत हउन। हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पूर्वांचल तो हस्तशिल्प का हब है। कलाकारी चाहे कपड़े और कालीन में हो या फिर मिट्टी या धातू के बर्तनों में, कण-कण में कला बसी हुई है।

लोगों को रोजगार से जोड़ा 
प्रधानमंत्री ने 'एक जनपद एक उत्पाद' के तहत आयोजित क्षत्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद 279 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 12 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कुछ अलग है, जिसने यहां लोगों को रोजगार से जोड़ा है। इसको विस्तार देने के लिए एक जनपद, एक उत्पाद लाभकारी सिद्ध होने वाली है। 

पं. दीन दयाल उपाध्याय का सपना सच हो रहा है
पीएम ने कहा कि हमें खुशी है कि जिस लक्ष्य को पाने का सपना पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने देखा था वो मेरी आंखों के सामने सच हो रहा है। आज जन्म प्रमाण पत्र से लेकर जीवन प्रमाण पत्र तक सरकार की सैकड़ों सेवाओं का बड़ी तेज़ गति से विस्तार हो रहा है। पेंशन जैसी व्यवस्थाओं को भी आसान किया जा रहा है। घर पर जाकर ही दिव्यांगों, वृद्ध जनों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने का काम चल रहा है।

डिजिटल इंडिया अभियान से देश के आम नागरिकों की सुविधा तो बढ़ ही रही है साथ ही ये भ्रष्टाचार को कम करने और सरकारी लेन देन में पारदर्शिता का माध्यम भी बन रहा है। आज सिर्फ 59 मिनट में एक करोड़ तक के ऋण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकृति देने काम सफलता पूर्वक चल रहा है।

दिखने लगा परिवर्तन 
पूर्वी भारत में आधुनिक सुविधाएं के लिए बेहतर माहौल बनाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे घरों की रसोई से लेकर खाद कारखानों तक के लिए गैस मिलनी शुरु हो चुकी है। वाराणसी में रसोई गैस की योजना से हजारों घर जुड़ चुके हैं। काशी में परिवर्तन अब दिखने लगा है, दिव्य काशी का स्वरूप अब और भव्य होता जा रहा है। आज भी बनारस के विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये सारे कार्य काशी की सुंदरता को और निखारने वाले हैं।

मां गंगा में प्रदूषण स्तर में आई कमी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा की पवित्रता और अविरलता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। मुझे खुशी है कि हमारे प्रयासों के परिणाम भी दिखने लगे हैं। आप सभी ने मीडिया में आई उन रिपोर्टों को देखा होगा कि कैसे मछलियां, मगरमच्छ समेत अनेक जीव-जंतु जीवनदायनी मां गंगा में फिर से लौटने लगे हैं। हाल में देश के अनेक वैज्ञानिकों की टीम ने गंगाजल के परीक्षण के बाद एक रिपोर्ट भी दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मां गंगा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।

नमामि गंगे का अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे निर्मल और अविरल गंगा का लक्ष्य नजदीक दिख रहा है। मां गंगा की निर्मलता के लिए सिर्फ धन की शक्ति ही काफी नहीं है, साफ नियत भी चाहिए। हम साफ नियत के साथ गंगा जी को स्वच्छ करने के अभियान में जुटे हुए है।

काशी में होना अपने आप में विशेष अनुभूति 
काशी में होना ही अपने आप में विशेष अनुभूति देता है। यहां के लोगों से मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। यहां विकास के कई कार्यों का लोकार्पण किया, जो काशी के लोगों के जीवन को और आसान बनाएगा। बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा हम सभी पर रही है। हमारा प्रयास है कि काशी की आत्मा से छेड़छाड़ किए बिना, हमारा ये चिर-पुरातन शहर नई काया के साथ दुनिया के सामने आए।

साढ़े चार साल के कार्यकाल परियोजनाओं की समीक्षा की 
पीएम मोदी ने बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रेजेंटेशन देखा। इसके अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तैयारियों की जानकारी ली। वही साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में पूरी हुई और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed