फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi addressed public meeting of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Varanasi

'जिया राजा बनारस': पीएम ने काशीवासियों पर की सौगातों की बारिश, बोले- मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सुपरहिट हो गई

Mon, 18 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि जब काशी का विकास होता है, तो यूपी का विकास होता। जब यूपी का विकास होता है तब देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ आज भी यहां करीब 20 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।        

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed public meeting of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Varanasi
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को बरकी में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम में महिला लाभार्थियों से वार्ता कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


पीएम ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बरकी में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित जनसभा में हमेशा की तरह लोगों को 19154.52 करोड़ की 37 विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होनें 12578.91 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 6575.61 करोड़ लागत की 14 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 
विज्ञापन

        
जब काशी का विकास होता है, तो यूपी का विकास होता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सुपरहिट हो गई। 'काशी के सब लोगन के हमार प्रणाम बा। का कहल जाला बनारस में... जिया राजा बनारस' से अपना संबोधन शुरू करते हुए उपस्थित जनता से कहा कि मुझे आपसे शिकायत है। इस बार देव दीपावली पर मैं यहां नहीं था, लेकिन आप लोगों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




काशीवासियों ने जो काम दिखाया है, दुनिया जब उसका गौरवगान करती है, तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होती है। जब काशी का विकास होता है, तो यूपी का विकास होता। जब यूपी का विकास होता है तब देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ आज भी यहां करीब 20 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।      

पर्यटन बढ़ने से काशी के लोगों की आय बढ़ गई

PM Narendra Modi addressed public meeting of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Varanasi
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक चलता फिरता विश्वविद्यालय है। इन दो दिनों में मैंने बहुत कुछ सीखा। आज की परियोजनाओं से काशी के विकास को गति मिलेगी। मैंने लाल किले से कहा था। हमें कम से कम 15 शहरों में घूमना चाहिए। मुझे खुशी है जो पहले विदेश घूमने जाते थे वो आज अपना देश घूम रहे हैं। पर्यटन बढ़ता है तो विकास बढ़ता है। पर्यटन बढ़ने से काशी के लोगों की आय बढ़ गई है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें, Varanasi: पीएम ने दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का किया लोकार्पण, काशी से दिया ये संदेश

जो बाहर से आता है उसे कैसे पता होगा कि ये मलईयो का मौसम है। गोदौलिया की चाट और रामनगर की लस्सी की जानकारी भी आज काशी वेबसाइट पर मिल जाती है। आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा' हजारों गांवों, हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। करोड़ों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा में जो गाड़ी चल रही है, उसको देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कहते हैं। आस्था और आध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। 

PM Narendra Modi addressed public meeting of Vikas Bharat Sankalp Yatra in Varanasi
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला
हमारा प्रयास है कि भारत सरकार ने गरीब कल्याण की, जन-कल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। इसलिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एकदम सुपरहिट हो गई है। जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, उन्हें ये विश्वास हुआ है कि उनका जीवन अब और बेहतर होगा। विकसित भारत के लिए देश की नारीशक्ति, युवा शक्ति, किसान और हर गरीब का विकास होना बहुत जरुरी है।आधुनिक कनेक्टिविटी और सुंदरीकरण से क्या बदलाव आता है, ये हम काशी में देख रहे हैं। आस्था और अध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। आज बनारस रेल इंजन कारखाने में निर्मित 10 हजारवें इंजन का भी संचालन हुआ है। ये मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त करता है।

इसे भी पढ़ें, पीएम मोदी का काशी दौरा: PM Modi ने भोजपुरी में की काशीवासियों से शिकायत, बोले- ये क्या कर दिया आपने?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed