फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will see preparation of kashi vishwanath corridor and NRI summit

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां परखेंगे पीएम मोदी 

Sat, 29 Dec 2018 11:33 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 29 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
PM modi will see preparation of kashi vishwanath corridor and NRI summit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी दौरे पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ-साथ 21 से 23 जनवरी तक काशी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में पूरी हुई और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले पीएम दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रयागराज कुंभ पर तैयार कॉफी टेबल बुक और एक जिला एक उत्पाद पर कैटलॉग का विमोचन करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से चलो कुंभ पर तैयार कॉफी टेबल बुक में अखाड़ों के शाही स्नान से लेकर संत पंडाल, देवस्थान सहित अन्य जानकारियां समाहित की गई हैं।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र के 16वें दौरे में प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रजेंटेशन में नक्शा, भवनों की खरीद, धवस्तीकरण और मंदिर में हेल्प डेस्क सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू कार्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद वाराणसी में पूरे हो चुके और चल रहे काम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी भी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से लेंगे। रिंग रोड किनारे बन रहे टेंट सिटी में भी प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

टेंट सिटी भी देखने जा सकते हैं प्रधानमंत्री

PM modi will see preparation of kashi vishwanath corridor and NRI summit
प्रवासियों के लिए बनाए गए टेंट - फोटो : amar ujala
संभावना है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की वस्तुस्थिति समझने के लिए प्रधानमंत्री हस्तकला संकुल में कार्यक्रम से पहले टेंट सिटी भी देखने जा सकते हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार देर शाम तक वहां चल रहे काम को बेहतर दिखाने के लिहाज से व्यवस्थित करने की कोशिश की जाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed