{"_id":"5fbab13f8ebc3e9bf136616e","slug":"pm-modi-will-give-the-gift-of-prayagraj-varanasi-highway-to-dev-deepawali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर पीएम मोदी देंगे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात, गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर पीएम मोदी देंगे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात, गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी होंगे शामिल
Mon, 23 Nov 2020 12:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन परियोजना की सौगात देंगे। 30 नवंबर को पीएम मोदी अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे और मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी पुलिस चौकी के सामने पांच हजार लोगों की मौजूदगी में जनसभा कर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गंगा तीर्थ वाले शहरों को जोड़ने वाले प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र से करेंगे। मिर्जामुराद में जनसभा की भी तैयारी है और इसमें पांच हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
जनसभा के बाद हेलीकाप्टर से पीएम मोदी सारनाथ जाएंगे और लाइट एंड साउंड शोदेखेंगे। खिड़किया घाट पर पहुुंचकर वह लेजर शो देखेेंगे और दीपोत्सव की छटा निहारेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।