फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will give green signal in kashi train run from vadodara

न्यू महामना एक्सप्रेस: PM मोदी काशी में दिखाएंगे हरी झंडी, वडोदरा से चलेगी ट्रेन

Fri, 22 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
PM modi will give green signal in kashi train run from vadodara
पीएम के मौजूदा और पूर्व संसदीय क्षेत्र को जोड़ेगी न्यू महामना एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से न्यू महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। शुभारंभ के बाद यह ट्रेन पीएम के पूर्व संसदीय क्षेत्र वडोदरा से वाराणसी के लिए रवाना होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन की तैयारियों में उत्तर रेलवे जुट गया है।
विज्ञापन


वाराणसी से गाड़ी संख्या 22904, महामना एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और  शनिवार की सुबह 9:40 बजे वडोदरा  पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं गाड़ी संख्या 22903, ट्रेन वडोदरा से वाराणसी के लिए प्रत्येक बुधवार को शाम 6:50 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गुरुवार की रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 1531 किलोमीटर की यात्रा लगभग साढ़े 27 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन भरूच, सूरत, अमलनेर, भुषावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, छिवकी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। वाराणसी से वडोदरा के लिए नई ट्रेन के परिचालन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ग्रेनाइड, फर्श के अधूरे काम निपटाए जा रहे है तो वहीं रंगाई पुताई भी शुरू हो गई है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का आना भी शुरू हो गया है।

न्यू महामना में भी नही होगा थर्ड एसी

PM modi will give green signal in kashi train run from vadodara
नया ट्रेन कोच - फोटो : ANI
वाराणसी-दिल्ली के बीच संचालित महामना एक्सप्रेस की तरह ही नई महामना एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी कोच नहीं होगा। इसमें फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो और स्लीपर के आठ, जनरल बोगी चार, गार्ड ब्रेक यान, पैंट्रीकार सहित कुल 18 कोच होंगे।

रेल सूत्रों की मानें तो थर्ड एसी की बोगियां तैयार हो रही हैं। आने वाले समय में उन्हें क्रमबद्ध तरीके से नए रैक में लगाया जाएगा। सीपीआरओ उत्तर रेलवे नीरज शर्मा ने बताया कि अभी ट्रेन की पूरी टाइमिंग ऑनलाइन नहीं हुई है। इसे ऑनलाइन करने की तैयारियां की जा रही हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed