{"_id":"614f7d405ba1ea24465a21dd","slug":"pm-modi-will-give-50-smart-e-buses-to-varanasi-on-5-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पांच अक्तूबर को पीएम मोदी देंगे 50 स्मार्ट ई-बसों की सौगात, दिखाएंगे हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पांच अक्तूबर को पीएम मोदी देंगे 50 स्मार्ट ई-बसों की सौगात, दिखाएंगे हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया
Sun, 26 Sep 2021 01:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को 50 स्मार्ट इलेक्ट्रानिक बसों की सौगात देंगे। पीएम वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर के अलग अलग शहरों में ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी में प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। यातायात पुलिस और रोडवेज को रूट तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
रूट का चयन यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। साथ ही नगरीय परिवहन निदेशालय ने किराया भी निर्धारित कर दिया है। ई-बसें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। बस का किराया निर्धारित करने के बाद अब रूट का खाका तैयार किया जा रहा है। मिर्जामुराद में चल रहा चार्जिंग स्टेशन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
किलोमीटर बस का किराया
03 10
06 15
10 20
14 25
19 30
24 35
30 40
36 45
42 50