फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi visit varanasi today Ro Ro service boat and ferry cruise in kashi for ganga tour know about it

पीएम की सौगात: वाराणसी में अब रो-रो बोट और फेरी क्रूज से कर सकेंगे गंगा की सैर, जानें किराया और इसकी खास बातें

Thu, 15 Jul 2021 03:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 03:40 PM IST
सार

रो-रो सर्विस बोट और फेरी क्रूज से का शुभारंभ होने से काशी में पर्यटन को बढ़ावा मिलना तय है। साथ ही पर्यटक गंगा की लहरों में लुफ्त उठाएंगे। रो-रो बोट और फेरी क्रूज के संचालन के लिए अभी किराया तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Pm modi visit varanasi today  Ro Ro service boat and ferry cruise in kashi for ganga tour  know about it
वाराणसी में पीएम मोदीः गंगा में चलने वाले दो रो-रो बोट और एक फेरी क्रूज का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव की नगरी काशी में गंगा की लहरों पर सैलानी अब रो-रो सर्विस बोट और फेरी क्रूज से सैर कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रो-रो सर्विस बोट और एक फेरी क्रूज वोट की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से रविदास घाट के सामने गंगा में गुजरात से पहुंची रो-रो बोट और फेरी क्रूज का उद्धघाटन किया।
विज्ञापन


गंगा में इन योजनाओं का शुभारंभ होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलना तय है। साथ ही पर्यटक गंगा की लहरों में लुफ्त उठाएंगे। रो-रो बोट और फेरी क्रूज के संचालन के लिए अभी किराया तय नहीं हुआ है।  रो-रो बोट में एक साथ 200 सैलानीयों के बैठने के साथ चार कार और दो ट्रक रखने की जगह हैं।
विज्ञापन


एक रो-रो बोट की कीमत 11 करोड़ रुपये है बतायी गयी है। जबकि फेरी क्रूज़ में 100 सैलानियों की बैठने की व्यवस्था है। फेरी क्रूज 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। रो-रो बोट को को चुनार घाट (मिर्जापुर) से मार्कण्डेय महादेव घाट तक चलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी क्रूज अस्सीघाट से राजघाट तक गंगा की लहरों पर दौड़ेगा। इसके लिए राजघाट और अस्सी पर टिकट काउंटर बनने के साथ पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंचकोसी मार्ग और रामेश्वर में विश्राम स्थल बनने से दर्शनार्थियों को काफी सुविधा होगी। यहां भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

रो-रो बोट पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक एक रो-रो में सात कर्मचारी तैनात रहेंगे। कर्मचारियों के रहने के लिए अंदर कमरे बनाये गए हैं। भोजन के लिए पैंट्री कार की व्यवस्था है। एक घंटे में करीब 40 लीटर डीजल की खपत होगी। एक रो-रो का नाम विवेकानंद क्रूज और दूसरे का साममाणिक साव क्रूज है। रो-रो बोट पर्यटकों को एक ओपन रेस्टॉरेंट का एहसास कराएगा। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को रो-रो सर्विस काफी पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed