फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM modi visit varanasi prime minister meeting with bjp ruled state chief ministers Yogi government praised and advice to state governments

पीएम मोदी की 'पाठशाला': कहा- भाजपा के मुख्यमंत्री बनाएं उत्तम प्रदेश, काशी की तर्ज पर अपने संस्कृति-संपन्न शहरों को करें विकसित

Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

करीब पांच घंटे तक चली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन
PM modi visit varanasi prime minister meeting with bjp ruled state chief ministers Yogi government praised and advice to state governments
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी का विकास ही आदर्श मॉडल है और भाजपा के सीएम इसी आधार अपने राज्यों को उत्तम प्रदेश बनाएं। सबसे प्राचीन नगरी काशी ने अपनी पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए आधुनिक विकास में देश के सामने नजीर बनी है। ऐसे ही सभी राज्य अपने यहां के प्राचीन शहरों के विकास की रूपरेखा तय करें।

विज्ञापन


इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम और भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को देश के सभी राज्यों से जोड़ने का भी मसौदा दिया गया। काशी और उत्तर प्रदेश के विकास और कोरोना काल में सेवा व वैक्सीनेशन अभियान का 13 मिनट का वीडियो भी दिखाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि काशी और काशी विश्वनाथ धाम देश के लिए ऐतिहासिक है। अपने-अपने राज्यों में जाकर इसका प्रचार-प्रसार भी करें। काशी मॉडल के आधार पर ही राज्यों के प्राचीन शहरों को संवारें। काशी और अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। पुराने शहरों के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर फोकस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी में पीएम मोदी: रात के सन्नाटे में बदलते बनारस को निहारने निकले प्रधानमंत्री, गोदौलिया में बच्चे को दुलारा, तस्वीरें

करीब पांच घंटे तक चली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। इसके साथ ही काशी के विकास पर आधारित छह मिनट का वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें बताया गया कि सात वर्षो में यह देश का नंबर-1 शहर बन गया है। इसके बाद सात मिनट का वीडियो उत्तर प्रदेश के विकास पर दिखाया गया, इसमें एयरपोर्र्ट, एक्सप्रेस वे, मेडिकल कालेज, पुल, सड़कें सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए अभूतपूर्व कामों का जिक्र किया गया था।
पढ़ेंः प्रधानमंत्री के भक्ति पथ से दुनिया में काशी मॉडल की छवि हुई मजबूत, एक साथ साधे कई समीकरण

स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे पीएम मोदी

योजनाओं के लाभ पर किया गया मंथन
बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा भी हुई। योजनाओं का लाभ लोगों तक कैसे और कितना मिल रहा इस पर मंथन किया गया। राज्यों के साथ केंद्र के तालमेल के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के विविध पक्षों पर चर्चा हुई है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह से जनता तक पहुंचाने की रणनीति को और बेहतर करने की कवायद चली। कोरोना संकट के कारण यह बैठक गत वर्ष नहीं हो पायी थी।

इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा से बिप्लब देब, हरियाणा से मनोहरलाल खट्टर, हिमाचल से जयराम ठाकुर, कर्नाटक से बसवराज बोम्मई, असम के हेमंत विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के एन विशेन सिंह शामिल रहे। उपमुख्यमंत्रियों में बिहार से तारकेश्वर प्रसाद व रेनू देवी, उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश चंद्र शर्मा, नागालैंड से यथंगोपट्टन, त्रिपुरा जिष्णुदेव शर्मा, अरुणाचल से चोनामीन हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में पीएम मोदी: क्रूज पर प्रधानमंत्री की 'क्लास', रात में पांच घंटे तक चली मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed