{"_id":"66fe535fc77930f48202839a","slug":"pm-modi-virtual-foundation-stone-laying-of-drinking-water-and-sewer-schemes-of-varanasi-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सूजाबाद में 96.60 करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी, 24 हजार भवन स्वामियों को मिलेगा पेयजल-सीवर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सूजाबाद में 96.60 करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी, 24 हजार भवन स्वामियों को मिलेगा पेयजल-सीवर का लाभ
Thu, 03 Oct 2024 01:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:48 PM IST
सार
पीएम ने पेयजल और सीवर योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे काशी के 24 हजार भवन स्वामियों को पेयजल-सीवर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पेयजल योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से बुधवार को 268.47 करोड़ रुपये की पेयजल और सीवर योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसका लाभ 24157 भवन स्वामियों को मिलेगा।
विज्ञापन
जलकल कार्यालय भेलूपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पर्दा हटाकर प्रतीकात्मक रूप से शिलान्यास किया। उधर, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मेयर अशोक कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीनापुर विस्तारित क्षेत्र में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना की लागत 171.87 करोड़ रुपये है। इस योजना से लगभग डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इसमें 20,176 पेयजल कनेक्शन, 21 ट्यूबवेल व पंप हाउस, 10 ओवरहेड टैंक बनेंगे। इस योजना में 410 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार नवविस्तारित क्षेत्र सूजाबाद में सीवर कनेक्शन और अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसकी लागत 96.60 करोड़ रुपये है। इस योजना के तहत 7 एमएलडी का एसटीपी निर्माण कराया जाएगा। 26.9 किमी सीवर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क होगा। इसके अलावा 3981 सीवर हाउस कनेक्शन कराए जाएंगे। इन दोनों योजनाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी जल निगम नगरीय को दी गई है। कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया।