फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi will hand over appointment letters to lekhpal and tags to GI users

PM Modi Varanasi Visit: लेखपालों को नियुक्ति पत्र, पूर्वांचल के GI यूजर्स को टैग सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 20 Feb 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर 22 फरवरी को आ रहे हैं। इस दौरान वे हाल में ही तैनात लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। साथ ही गाय पालकों सहित सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।  

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi will hand over appointment letters to lekhpal and tags to GI users
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करखियांव में होने वाली जनसभा से पहले हाल में ही तैनात लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले वाराणसी मंडल के पांच लेखपालों का चयन किया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी पूर्वांचल के जीआई उत्पादों के ऑथराइज्ड यूजर को टैग भी सौपेंगे।

विज्ञापन


रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को भी मंच पर ऑफर लेटर प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा गाय पालकों सहित सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दो दिवसीय काशी प्रवास पर आएंगे। 22 फरवरी की रात में पीएम मोदी सूरत से वाराणसी पहुंचेंगे और बरेका गेस्ट हाउस में ही रात्रि प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन


अगले दिन स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, सांसद फोटोग्राफी, सांसद ज्ञान और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं से भी संवाद करेंगे। इसके बाद वे सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगे और संत निरंजन दास से मुलाकात के बाद संगत को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगठन के साथ 22 की रात में कर सकते हैं बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ 22 फरवरी की रात बरेका गेस्ट हाउस में बैठक कर सकते हैं। फिलहाल संगठन की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया है। मगर, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी संगठन के कुछ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

पीएम की दो सभाओं के लिए बनीं दो टीमें
प्रधानमंत्री के 23 फरवरी को सीरगोवर्धन और करखियांव में होने वाली जनसभाओं की सफलता के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पूरी व्यवस्था को दो भागों में बांट दिया है। सीरगोवर्धन में होने वाली जनसभा के लिए कार्यक्रम प्रमुख महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को बनाया गया है। वहीं करखियांव में होने वाली जनसभा के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल संभालेंगे।

श्रीराम के जयघोष से करेंगे अभिनदंन
पीएम मोदी के स्वागत में 22 और 23 फरवरी को शहर में श्रीराम का जयघोष लगाया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद 22 फरवरी को प्रधानमंत्री का काशी आगमन हो रहा है। पीएम मोदी के काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत हो, इसके लिए व्यापक योजना बनाकर जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed