फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Farmers come playing drums in public meeting

PM Modi Varanasi Visit : ढोल-नगाड़े बजाते हुए आएंगे किसान, सभा में अन्नदाताओं का सम्मान करेंगे पीएम मोदी

Sun, 16 Jun 2024 12:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:57 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री की सभा में आने वाले किसानों की सुविधा और सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाए। सभास्थल पर पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखा की व्यवस्था रहे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Farmers come playing drums in public meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा स्थल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के सांसद नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उनकी प्राथमिकताओं में अन्नदाता पहले नंबर पर है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तो उनके एजेंडे में सर्वप्रथम किसान ही हैं। 

विज्ञापन


यही वजह है कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बार काशी आगमन पर पीएम मोदी सर्वप्रथम किसानों से संवाद करेंगे। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पार्टी के मोर्चों, विभागों, प्रकोष्ठों सहित किसान सम्मेलन की व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेंहदीगंज स्थित सभास्थल के निकटवर्ती क्षेत्रों के किसान ढोल-नगाड़े के साथ पैदल आएंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की सत्रहवीं किश्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे तो हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि काशीवासियों के साथ पार्टी ने भी पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी जब भी कोई बड़ा काम करते हैं तो उसकी शुरुआत काशी से करते हैं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक चौरसिया, राजेश राजभर, अनिल श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत सिंह, संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की सभा में गर्मी से बचाव की पूरी व्यवस्था रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी से रवाना होने से पहले जिला प्रशासन के अफसरों से कहा कि मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के सभास्थल में गर्मी से बचाव की पूरी व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि सभास्थल पर आने वाले किसानों के पीने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस और गुड़ की व्यवस्था रहे।

एंबुलेंस भी पर्याप्त संख्या में चिकित्सा कर्मियों के साथ मौजूद रहें। ताकि, गर्मी के कारण किसी को दिक्कत हो तो उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। 

उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों से कहा कि गर्मी को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सरकारी अस्पतालों में उपचार की मुकम्मल व्यवस्था रहे। जिले में अघोषित बिजली कटौती न हो और ट्रिपिंग की समस्या के कारण आमजन परेशान न हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed