{"_id":"5d7955128ebc3e0148602e3e","slug":"pm-modi-varanasi-news-vns4832367123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट पर बीएचयू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट पर बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को संभावित दौरे को देखते हुए बीएचयू अस्पताल प्रशासन अलर्ट पर है। अस्पताल और ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों की जहां मेडिकल टीम गठित की जा चुकी है, वहीं अस्पताल में सेफ हाउस बनाए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
प्रधानमंत्री 17 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना जन्म दिन मनाने आ सकते हैं, इसकी अभी केवल चर्चाएं हैं, कहीं से कोई आधिकारिक सूचना जिला और पुलिस प्रशासन के पास नहीं आई है। माना जा रहा है कि अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू में बनकर तैयार 430 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का भी उदघाटन कर सकते हैं। इसको देखते हुए अस्पताल परिसर में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर वाली रोड को दुरूस्त करने के साथ युद्ध स्तर पर सफाई अभियान भी चल रहा है। इस बीच पीएम के वाराणसी में संभावित दौरे को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर अधिकारियों से वीवीआईपी दौरे को देखते हुए नियमानुसार तैयारियां पूरी रखने को कहा है। इसमें कई विभागों में चिकित्सकों को मेडिकल टीम में ड्यूटी को लेकर पत्र रिसीव भी कराया जा चुका है। इसमें सभी को अलग-अलग जगहों पर रहने को कहा गया है। इसके अलावा पीएम आगमन पर ड्यूटी करने वाले सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की फोटो सहित अन्य जानकारियां भी ली गई हैं, जिसे जिला प्रशासन को भेजा जाएगा, जिससे कि प्रधानमंत्री के आगमन पर ड्यूटी में कोई असुविधा न हो।
पीएम के 17 सितंबर को वाराणसी में संभावित दौरे को देखते हुए ही तैयारियां की जा रही हैं। चिकित्सकों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही फोटो, पूरा विवरण लिया जा चुका है, इसे जिला प्रशासन को भिजवाया जाएगा, जिससे कि पास समय से बन सके। हालांकि अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
डॉ.एसके माथुर चिकित्सा अधीक्षक