फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert

पीएम मोदी का काशी दौराः इस बार न हो पिछली बार की तरह कोई हंगामा, इसलिए विशेष अलर्ट

Sat, 14 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनारस में होने वाली जनसभा को लेकर इस बार केंद्रीय खुफिया एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। खुफिया इकाइयों को आशंका है कि राजातालाब क्षेत्र के कचनार में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में पूर्व की भांति भाजपा कार्यकर्ताओं के तौर पर प्रवेश कर शिक्षामित्र फिर न हंगामा कर दें।
विज्ञापन


इसके साथ ही पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग करने वालों और विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों को लेकर भी जिला पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है। साथ ही, कहा गया है कि राजातालाब में आयोजित रथयात्रा मेले में शामिल होने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहे।
विज्ञापन


सितंबर, 2017 में शहंशाहपुर में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में शिक्षामित्रों के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण जिला पुलिस और खुफिया इकाइयों की खासी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई थी और मामले को लेकर हंगामा करने वालों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। हंगामा करने वाले सभी शिक्षामित्र गले पर भगवा गमछा डाल कर और कार्यक्रम का पास लेकर जनसभा में शामिल हुए थे।

इसलिए इस बार जो भी कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र लेकर जनसभा में जाएंगे उनकी विधिवत चेकिंग और तस्दीक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले सितंबर, 2015 में डीरेका खेल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में शिक्षामित्रों ने हंगामा किया था और उन्हें भाषण रोकना पड़ा था।

पूर्व की इन गंभीर त्रुटियों को केंद्रीय खुफिया इकाइयों ने गंभीरता से लिया है और अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को दिया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जनसभा में मौजूद लोगों के बीच सादे कपड़ों में पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहकर सभी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास करने वाले कानूनी कार्रवाई की जद में आएंगे।

एयरपोर्ट से जनसभा स्थल तक का इलाका एसपीजी की निगरानी में

PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert
फ्लीट रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से कचनार गांव तक का चप्पा-चप्पा एसपीजी की निगरानी में है। एसपीजी के साथ ही एनएसजी कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो, केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के जवान शुक्रवार शाम से ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए थे।

उधर, इससे पहले शुक्रवार की दोपहर कचनार स्थित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को ड्यूटी के बारे में समझाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए लेकिन इसकी आड़ में आम आदमी के साथ बदसलूकी भी न होने पाए।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक कोई भी ड्यूटी प्वाइंट छोड़ कर नहीं हटेगा। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सभा स्थल में प्रवेश करने वालों की विधिवत तलाशी की जाए और सभी की गतिविधियों पर फोर्स की नजर रहे। इसके बाद कचनार गांव से बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका गेस्ट हाउस होते हुए वापस कचनार गांव तक प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया।

इस दौरान फ्लीट को कुछेक जगह जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक कुमार अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत सहित पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा प्रशासनिक अमला

PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert
लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को अंतिम रुप देने में भी अधिकारी डटे रहे। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शुक्रवार को प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को अंतिम रुप देने में भी अधिकारी डटे रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 70 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

शनिवार की सुबह से ही बाबतपुर से लेकर कचनार राजातालाब और डीरेका सहित शहर के विभिन्न स्थलों में मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। शुक्रवार की सुबह मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अलग अलग बैठक कर प्रधानमंत्री के प्रवास से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान पीएम के कायक्रम, प्रवास और रात्रि भ्रमण को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य बिंदुओं की रुपरेखा तैयार की गई। शुक्रवार को शहर की साफ सफाई का निरीक्षण कर अधिकारियों ने हाल जाना।

इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम नागरिकों की सहूलियत के लिए वैकल्पिक रास्ते और अन्य चीजों पर मंथन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जनसभा स्थल, डीरेका और शहर के अन्य जगहों का निरीक्षण किया। लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं को जनता सजाया गया है।

उधर, शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को लेकर भी पूरी तैयारी की गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पीएम के आने का इंतजार 

PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert
मंच सजकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय आगमन की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो गई हैं। बस पीएम के आने का इंतजार किया जा रहा है। पूरे जिले को सजाने संवारने का काम चल रहा है।

इस दौरान कई जगहों पर बारिश के चलते थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन बारिश बंद होने पुन: सड़क बनाने, डिवाडडर रंग रोगन, साफ सफाई, कूड़े का उठान कार्य शुरू हो गया। संभावित रूटों पर बैरिकेडिंग कराई गई।

कार्यक्रम स्थल कचनार राजातालाब और डीरेका में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भाजपा पदाधिकारियों ने भी निरीक्षण कर कमियों को दूर कराया।

पीएम शनिवार की दोपहर में एयरपोर्ट आएंगे। यहां से आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने चले जाएंगे। वहां से कचनार की जनसभा को संबोधित करने शाम को आएंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद डीरेका चले जाएंगे। यहां विशिष्टजनों से मुलाकात व मेरी काशी पुस्तक का विमोचन करेंगे।
इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन सुबह डीरेका में भाजपा पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक करने के बाद मिर्जापुर बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करने चले जाएंगे। दोपहर में बाबतपुर से सीधे पीएम कर्नाटक के दौरे पर चले जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल के तैयारियों की माइक्रो मानीटरिंग भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री रत्नाकर, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। रैली संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने व्यवस्था से जुड़े सभी 18 विभागों की बैठक कर कमियों को दूर कराया। 

एसपीजी ने नगर निगम व शहीद उद्यान का लिया जायजा

PM modi tour in varanasi and security agencies on special alert
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होनी वाली फोर्स की ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा को लकर शुक्रवार को एसपीजी ने कई स्थानों का जायजा लिया। हालांकि प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल में नगर निगम व शहीद उद्यान में कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

इसके बाद भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने इस भ्रमण में नगर निगम के बगल में जापान के सहयोग से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसलिए शुक्रवार को एसपीजी की टीम नगर निगम पहुंची, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वहीं शहीद उद्यान का भी निरीक्षण किया। एसपीजी की टीम आने को लेकर पूरे नगर निगम में चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन हो भी सकता है इसलिए हम लोग अपनी तरफ से पूरी तैयारी रखे हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहीद उद्यान को पूरी तरह से चमका दिया गया है चारों तरफ लाइट व साउंड सिस्टम लगा दिए गए हैं।

पौधों की कटाई छटाई कर दी गई है, जहां खाली स्थान थे वहां फिर से पौधे रोपे जा रहे हैं, ताकि पार्क पूरी जगह हरा भरा दिखे, वहीं जहां कन्वेंशन सेंटर व सिटी कमांड कंट्रोल कार्यालय है, वहां भी बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगाकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed