फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Tents will be set up on land for public meeting levelling work is in full swing

PM Modi: जनसभा के लिए 36 एकड़ जमीन पर लगेगा टेंट, 92 किसानों से ली गई सहमति; समतलीकरण का काम तेज

Tue, 22 Jul 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:41 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। जनसभा की सुरक्षा और जनता की सहूलियत को देखते हुए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Tents will be set up on land for public meeting levelling work is in full swing
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवापुरी के ब्लॉक मुख्यालय के पीछे बनौली गांव में होने वाले प्रधानमंत्री जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार से जमीन का समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। 36 एकड़ जमीन पर टेंट लगाया जाएगा। इसके लिए 92 किसानों से अनापत्ति पत्र ले लिया गया है। मंच से कुछ ही दूरी पर हेलिपैड बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार यहां निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने समतलीकरण काम देखा और मंच, पार्किंग और हेलिपैड को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जनसभा स्थल तक आने वाले सभी लिंक रोड के मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। 
विज्ञापन


टूटे मार्गों को तत्काल ठीक करा दिया जाए। टेंट लगाने के लिए गांव घोसिला, दुबेपुर, रघुनाथपुर, बनौली के 92 किसानों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने बनौली के अलावा आसपास के गांवों को सेक्टर में बांटकर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। भीड़ प्रबंधन के लिए बूथवार जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम में होने वाले दौरे को लेकर रविवार को भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया था। उन्होंने मंच, पार्किंग, हैलीपेड और रास्तों को देखा। साथ ही ग्रामीणों से भी संपर्क किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिवसीय वाराणसी दौरा है।

पीएम सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी पीएम संसदीय क्षेत्र के लोगों को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया कि जनसभा स्थल पर जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से जमीन को समतल करने का कार्य शुरु हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed