फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi talks with some special student at varanasi

वाराणसी में प्रधानमंत्रीः जन्मदिन के मौके पर पीएम ने इन खास बच्चों से उनके ही अंदाज में की बात

Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
PM modi talks with some special student at varanasi
प्रधानमंत्री ने काशी विद्यापीठ के छात्रों और उनकी ओर से पढ़ाए जा रहे बच्चों संग की बातचीत - फोटो : amar ujala
वाराणसी। लीक से हट कर काम कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों और उनकी ओर से पढ़ाए जा रहे बच्चों से सोमवार को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएलडब्ल्यू के गेस्ट हाउस लॉन में संवाद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों संग बच्चों वाले अंदाज तो बड़ा काम कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई कर उन्हें बड़प्पन का अहसास कराया।
विज्ञापन


बच्चों से पीएम मोदी ने कहा, मन लगाकर पढ़ो-लिखो और आगे बढ़ो। आप सभी को देश के निर्माण में भागीदार बनना है। बच्चे भी अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर उत्साहित थे और दिल खोलकर बातें की। जन्मदिन का मौका था तो बच्चों ने उन्हें गीत सुनाए और अपने हाथ से बनाए गए पोस्टर का तोहफा दिया। 
विज्ञापन


नरउर से डीएलडब्ल्यू पहुंचे पीएम मोदी जैसे ही लॉन में पहुंचे तो पहले से मौजूद कूड़ा बीनने वाले 68 बच्चों और उन्हें पढ़ाने वाले विद्यापीठ के 12 छात्रों ने बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हैप्पी बर्थ डे मोदी जी से उनका स्वागत किया। हरी घास पर बिछी कालीन पर बच्चों के बीच पीएम मोदी पेड़ के चबूतरे पर बैठ गए और बच्चों को पास बुलाकर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से नाम, क्या करते हो, माता पिता क्या करते हैं का सवाल किया। बच्चों से बोले, जीवन में सबसे आवश्यक होता है ज्ञान, जो आप किताबों से लेते हैं। उसके बाद प्रतिभा हमें आगे ले जाती है। आप सबको पढ़ लिखकर आगे बढ़ना है। 

इसी दौरान पीएम बोले, घास और पेड़ों का महत्व जानते हो? बच्चों के हां कहने पर बोले, प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है। जीवन जीने के लिए सांसें भी यहीं से मिलती हैं और भोजन भी। प्रकृति का महत्व समझाने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि स्वच्छता हमारी दिनचर्या में होनी चाहिए। इसके लिए प्रकृति को समृद्ध किया जाए।

चिढ़ियां, कोयल और पशु पक्षियों का महत्व समझना होगा। योग से जीवन को निरोग बनाने का संदेश दिया। बच्चों से हाथ उठवाकर क्रियाएं भी कराईं। अंत में पीएम ने पूछा आप पढ़ोगे न, पढ़ाई तो नहीं छोड़ोगे, बच्चों के हां कहने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए इस पर प्रसन्नता जताई।

इससे पहले हेलीकाप्टर से डीरेका खेल मैदान के हेलीपैड पर पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत डीरेका की महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने गुलाब का फूल भेंट कर किया। डीरेका केंद्रीय चिकित्सालय व परिसर में प्राथमिक सहायता के लिए सेंट जांस एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य मौजूद रहे।
 

बच्चों.....तो पीएम ने बजाई ताली

PM modi talks with some special student at varanasi
पीएम ने इन खास बच्चों से उनके ही अंदाज में की बात - फोटो : amar ujala
संवाद में पीएम ने बच्चों से पूछा क्या आप लोगों को पोयम आती है? इस पर विजय ने दो चूहे मोटे मोटे थे..., निकिता ने मछली जल की रानी है...और सनोवर ने ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार सुनाया। पीएम ने ताली बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस बीच पोस्टर की छीनाझपटी कर रहे रिशु को उन्होंने अपने पास बुलाया और उसका कान पकड़ कर बोले, तुम बहुत शरारत करते हो। शरारतें कम करो और खूब आगे बढ़ो, जहां मैं बैठा हूं, यहां तक पहुंचो।

सहयोग पर बोले, सबको मिलकर करना है काम
काशी विद्यापीठ के छात्र आयुष, रंजीत रंजन उपाध्याय, वैभव मिश्रा सहित अन्य ने पीएम मोदी को बताया कि सभी बच्चे निर्धन परिवारों से हैं। हम पांच साल से इन बच्चों को बढ़ा रहे हैं। अब तक एक हजार छात्रों को शिक्षा दी है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री से सहयोग मांगा तो उन्होंने कहा, आप अच्छा काम कर रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए सबको मिलकर काम करना है और अपनी पूरी सामर्थ्य से करना है।

पढ़ो-लिखो, आगे बढ़ो, राष्ट्र निर्माण में करो भागीदारी

PM modi talks with some special student at varanasi
बच्चों से उनके अंदाज में की बात तो विद्यापीठ के छात्रों का आगे बढ़ाया हौंसला - फोटो : अमर उजाला
पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत
अब तक केवल पीएम मोदी को टीवी पर ही देखा था। पहली बार मिलकर बहुत खुश हूं। उन्होंने मन से पढ़ाई करते रहने और आगे बढ़ते रहने को कहा।
- रोशन 
मोदी जी से मिलने की जब से जानकारी हुई, तब से बहुत खुश हूं। अपने द्वारा बनाई गई उनके तस्वीर वाली पेंटिंग भेंट कर उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया।
- कोमल  
तीन दिन पहले पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाना है, तभी से इस दिन का इंतजार कर रहा था। मेरा उनसे मिलने का सपना पूरा हो गया है।
- विजय 
पहले तो किसी तरह पढ़ने का अवसर मिला। अब मोदी जी से मिलकर उत्साह दुगुना हो गया। प्रधानमंत्री ने पढ़-लिखकर आगे बढ़ते रहने की सीख दी है।
- रिशु  
मोदी जी ने नाम, पता और क्लास के बारे में पूछा। कहा, आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। आगे बढ़ते रहो और देश, समाज और परिवार का नाम रोशन करो।
- सनोवर 
प्रधानमंत्री से इस तरह से मिलने का मौका मिलेगा, ऐसा कभी सोचा ही नहीं था। आज का दिन कभी भूलने वाला नहीं है। घर के लोग भी बहुत खुश हैं।़
- निकिता पांडेय 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed