Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi spoke in Bhojpuri in Varanasi, remembered Ahilya from Kushmanda, Lakshmibai from Vindhyavasini

'फिर से बनारस आवे क मौका मिलल हौ': काशी में बोले पीएम, महादेव से पहले मां पार्वती व गंगा को करते हैं प्रणाम

Sun, 24 Sep 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री भोजपुरी में बोले कि आज फिर से बनारस आवे क मौका मिलल हौ। जौन आनंद बनारस में मिलला ओकर व्याख्या असंभव हौ। 451 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए मोदी बोले अब देश का मिजाज है, जो खेलेगा, वही खिलेगा।

विज्ञापन
PM Modi spoke in Bhojpuri in Varanasi, remembered Ahilya from Kushmanda, Lakshmibai from Vindhyavasini
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ३1वें दौरे पर काशी आए। वह छह घंटे यहां रुके और तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 1566 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास और उप्र के 16 मंडलों में बने अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन

महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पहली बार काशी आए मोदी ने कहा कि, विपक्ष को मातृ वंदन से चिढ़ है। माताओं और बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका किया जाएगा? महिलाओं की बढ़ती शक्ति ही मेरा सुरक्षा कवच है।

विज्ञापन

पीएम का बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी, मेयर अशोक तिवारी और कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने स्वागत किया। वहां से मोदी हेलिकॉप्टर से गंजारी आए। फिर पुलिस की जिप्सी में सवार होकर मंच तक गए। प्रधानमंत्री भोजपुरी में बोले कि आज फिर से बनारस आवे क मौका मिलल हौ। जौन आनंद बनारस में मिलला ओकर व्याख्या असंभव हौ। 451 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए मोदी बोले अब देश का मिजाज है, जो खेलेगा, वही खिलेगा। राष्ट्र के विकास के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का विस्तार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब माता-पिता बच्चों को डांटते थे कि खेलते ही रहोगे क्या, पढ़ाई-वढ़ाई करोगे की नहीं, अब माता-पिता भी खेलों को लेकर गंभीर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा, महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पहली बार काशी की माताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं। जब चंद्रमा के शिवशक्ति प्वाइंट तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है, तब काशी आने का मौका मिला है। शिवशक्ति यानी वो स्थान, जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है। दूसरा शिवशक्ति का स्थान ये मेरी काशी में है। आज शिवशक्ति के इस स्थान से, शिवशक्ति के उस स्थान पर भारत की विजय की मैं, फिर से बधाई देता हूं।

 

Trending Videos

PM Modi spoke in Bhojpuri in Varanasi, remembered Ahilya from Kushmanda, Lakshmibai from Vindhyavasini
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

राजनारायण और उनकी जन्मभूमि को किया प्रणाम
गंजारी में प्रधानमंत्री ने स्टेडियम के स्थान का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थान माता विंध्यवासिनी के धाम और काशी नगरी को जोड़ने का एक पड़ाव है। यहां से कुछ दूर पर भारतीय लोकतंत्र के प्रखर पुरुष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण का गांव मोतीकोट है। पीएम ने गंजारी की जनसभा के मंच से राजनारायण और उनकी जन्मभूमि को प्रणाम किया। राजनारायण ने ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के इलाके रायबरेली में चुनौती दी थी। मामला कोर्ट में पहुंचा और इंदिरा गांधी की जीत को हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए छह साल तक उनके चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इसी के बाद देश को इमरजेंसी झेलनी पड़ी थी।

स्टेडियम से काशी की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

पीएम मोदी ने कहा कि स्टेडियम बनने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मैच होंगे। पर्यटक आकर्षित होंगे। होटल, भोजनालय व हॉस्पिटल खुलेंगे। रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ-साथ नाविकों को फायदा होगा। खेल कोचिंग और प्रबंधन संस्थान खुलेंगे। युवाओं के लिए खेल स्टार्टअप खुलेंगे। उन्होंने फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों पर भी चर्चा की और कहा कि आने वाले दिनों में वाराणसी में एक नया खेल उद्योग विकसित होगा।

मोदी बोले- मातृशक्ति का आशीर्वाद लेने आया

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि बिल पास होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र काशी आया हूं। आपके आशीर्वाद से शक्ति मिलती है। उन्होंने कुष्मांडा से अहिल्या और विंध्यवासिनी से लक्ष्मीबाई और चंद्रयान की महिला वैज्ञानिकों को याद किया और कहा कि हम तो महादेव से पहले मां पार्वती और गंगा को प्रणाम करने वाले लोग हैं।

PM Modi spoke in Bhojpuri in Varanasi, remembered Ahilya from Kushmanda, Lakshmibai from Vindhyavasini
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बाबा की कृपा से मेरी काशी विकास के आयाम गढ़ रही है

प्रधानमंत्री सबसे अंत में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जी20 सम्मेलन के जरिये भारत ने दुनिया में झंडा गाड़ा है। इसमें महादेव की नगरी काशी का अभूतपूर्व योगदान है। काशी में जी20 के छह आयोजन हुए हैं। बाबा की कृपा से मेरी काशी अब विकास के अभूतपूर्व आयाम गढ़ रही है। काशी को विकसित करने का जो सपना देखा था, वह अब साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सांसद खेल महोत्सव के लिए वेबसाइट की शुरूआत और कहा कि आगे काशी सांसद ज्ञान महोत्सव व काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, ऐसा इसलिए किया जाएगा कि काशी की डंका पूरी दुनिया में बजे।

सीएम योगी की तारीफ

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पैसा भेजती थी, लेकिन प्रदेश सरकारें खत्म नहीं करती थीं। अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक पहलु पर ध्यान देते हैं। अब पैसा सही जगह खर्च हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed