फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi security lapse case: Outrage among BJP effigy of Punjab government burnt in Varanasi-Sonbhadra

पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: भाजपाइयों में आक्रोश, वाराणसी-सोनभद्र में पंजाब सरकार का पुतला फूंका

Thu, 06 Jan 2022 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jan 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
PM modi security lapse case: Outrage among BJP effigy of Punjab government burnt in Varanasi-Sonbhadra
पंजाब सीएम का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को फिरोजपुर (पंजाब) जाते समय सुरक्षा में हुई चूक से भाजपाई आक्रोशित हो गए हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका है। वहीं, इस पर गृह मंत्रालय ने भी पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


वाराणसी में महामना मंडल भाजपा के नेतृत्व में सोनारपुरा चौराहा पर गुरुवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम चन्नी और सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन

PM modi security lapse case: Outrage among BJP effigy of Punjab government burnt in Varanasi-Sonbhadra
सोनभद्र में पुतला फूंकते हुए। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में भाजपाइयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने पर भाजपाइयों ने कड़ा आक्रोश जताया है। सोनभद्र जिले के घोरावल मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंजाब सरकार का पुतला लेकर नगर भ्रमण करते हुए मेन तिराहे पर पहुंचे। यहां पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान भाजपाइयों ने पंजाब सरकार और कांग्रेस के विरोध में जमकर नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रही है। पंजाब के पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते में भारी लापरवाही बरतते हुए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया, जिससे प्रधानमंत्री को बिना किसी कार्यक्रम में शरीक हुए लौटना पड़ा। यह घटना घटिया राजनीति का उदाहरण है। इस घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या है मामला 
बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान  हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा पीएम सिक्योरिटी के तमाम अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पैदा होना जायज था। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed