{"_id":"5b4a02f34f1c1b4c748b4b2e","slug":"pm-modi-said-that-purvanchal-express-way-will-gave-employment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पीएम मोदी ने कहा, पूर्वांचल से रुकेगा पलायन, यहीं मिलेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पीएम मोदी ने कहा, पूर्वांचल से रुकेगा पलायन, यहीं मिलेंगे रोजगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का बटन दबाकर शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आजमगढ़ में मंदुरी हवाई पट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास रखने के साथ ही पूरे प्रदेश की एक कनेक्टिविटी का खूबसूरत नजारा पेश किया।
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विकास की दौड़ में पीछे छूट चुके पूर्वी यूपी में पलायन रुकेगा। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
पीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरीडोर, मेडिकल और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र बनाकर लोगों को उनके जिले में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के साथ ही उन्होंने पूर्वांचल से ही लोकसभा 2019 का चुनावी बिगुल फूंक दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि-मुनियों की तपोभूमि और साहित्याकारों को उर्वरा भूमि को नमन करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के विकास में नया अध्याय लिखेगा। लखनऊ से गाजीपुर तक कई जिलों पर विकास की नई गंगा बहेगी।
सूबे में एक साल में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। बड़े अपराधियों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। व्यापार के लिए सुलभ रास्ता तैयार किया जा रहा है। 10 वर्षों के बाद यूपी की पहचान बदल रही है। किसानों, नौजवानों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों के लिए कार्य किया जा रहा है।
बदली कार्यप्रणाली सूबे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बसे सभी शहर, गांव और कस्बों की तस्वीर बदल जाएगी। किसान, पशुपालक, बुनकर, शिल्पकारों सभी को नई दिशा मिलेगी।

पिछड़ेपन के लिए विपक्षियों पर साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
अब दिल्ली से गाजीपुर तक का सफर 10 घंटे में तय होगा। जाम से निजात मिलेगी। ईंधन और समय के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं बढेंगी। धार्मिक और पौराणिक स्थलों को प्रचार-प्रसार होगा।
एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पूर्वांचल का कनेक्शन एक तरफ पटना और दूसरी तरफ दिल्ली और बुंदेलखंड तक होगा, जिससे सूबे के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। गंगा में वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग का विकास हो रहा है।
रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 12 हवाई पट्टियों से घरेलू और दो से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की जा रही है। पिछले एक साल में ट्रेन के एससी कोच में यात्रा करने वालों से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या अधिक रही है।
वहीं प्रधानमंत्री ने पूर्वी राज्यों और पूर्वा यूपी के पिछड़ेपन के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। इन राज्यों में रोड, रेल और हवाई यात्रा के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। बड़ी पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाकर कनेक्टिविटी की जा रही है।
सपा-बसपा के गढ़ में उन पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब और राम मनोहर लोहिया के नाम पर सिर्फ अब तक राजनीति हुई है। नेताओं ने अपनी तिजोरियां भरी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन को बाधित पर विपक्षी दल विकास का रथ रोक रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार तीन तलाक पर कानून बनाना चाहती है। उन्हें जलालत से बचाना चाहती है, लेकिन रास्ता रोका जा रहा है।