फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi said that PNG connection got varanasi people

पीएम मोदी ने काशी के आठ हजार घरों को दी ‘ऊर्जा गंगा’ की सौगात

Sun, 15 Jul 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
PM modi said that PNG connection got varanasi people
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को ‘ऊर्जा गंगा’ की भी सौगात दी। बीएचयू, डीरेका और भेल के आवासीय परिसर में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति के अलावा उन्होंने सीएनजी सप्लाई सिस्टम और हरिश्चंद्र घाट पर प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत कराए गए इन कार्यों के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आठ हजार घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस का लाभ मिलने लगा है। जल्द ही इसे 40 हजार उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएनजी, पीएनजी से वाहन चलेंगे तो प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन

वातावरण शुद्ध होगा।

गेल इंडिया ने अब तक यहां पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के 3200 कनेक्शन डीरेका में दिए हैं जबकि बीएचयू परिसर के 1500 और भेल के 32 आवासों में कनेक्शन दिए गए हैं। दो सीएनजी (हरहुआ और डीरेका) स्टेशन तैयार हैं और प्रायोगिक तौर पर अभी 500 ऑटो को इसकी सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शहर के दूसरे हिस्सों तक पीएनजी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। हरिश्चंद्र घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह को अब प्राकृतिक गैस चालित बना दिया गया है। इस यूनिट में एक साथ दो शव जलाए जा सकेंगे। गेल ने इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। 

राजातालाब में पेरिशेबल कार्गो केंद्र राष्ट्र को समर्पित

PM modi said that PNG connection got varanasi people
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पेरिशेबल कार्गो सेंटर लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजातालाब में बनकर तैयार पेरिशेबल कार्गो केंद्र को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यहां किसानों की सब्जी, फल, फूल को संरक्षित किया जाएगा। (-20) डिग्री तापमान पर 400 टन सब्जी-फल एक समय में संरक्षित किए जा सकेंगे।

इससे पहले रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को दोपहर एक बजे राजातालाब रेलवे स्टेशन पहुंच कर पेरिशेबल कार्गो सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आईटीसी कंपनी के लोगों से जानकारी ली।

इसके साथ ही कार्गो सेंटर के संचालन की विधियों को भी जाना। इस दौरान उनके साथ सचिन शर्मा, अनुराग सिन्हा व आकाश सिंह सहित अन्य आईटीसी के अधिकारी व किसान उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed